रिपोर्ट- बिनोद सोनी, वसीम अकरम…
रांचीः ओरमांझी की घटना से लोगो में कितना आक्रोश व्याप्त है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि, झारखंड मंत्रालय से लौटने के क्रम में हरमू रोड़ स्थित किशोरगंज चौक के समिप सीएम के काफिले पर भी पथराव किया गया। स्थानीय लोगों के हंगामें को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने काफिले को सेवा सदन हॉस्पिटल की ओर मोढ़ दिया और सुरक्षित सीएम को सीएम आवास पहुंचाया।इस घटना के बाद से किशोरगंज चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। रांची एसएसपी स्वयं इसकी मोनिटरिंग कर रहे हैं।
भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शनः
वहीं इस मामले को लेकर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विरोध मार्च करते हुए राजधानी रांची के मुख्य चौराहा में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान राज्य में बढ़ती बलात्कार की घटना और लचर कानून व्यवस्था को लेकर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। इस दौरान जोरदार नारबाजी करते हुए सीएम से इस्तिफे की भी मांग की गई साथ ही अपराधियों क जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई।
मौके पर मौजूद सांसद संजय सेठे ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार एक वर्ष की उपलब्धियों गिनवा रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार की नाकामी उजागर हो रही है। उन्होने कहा कि इस घटना से सीएम का सर झुका या नहीं, लेकिन राज्यवासियों का सर जरुर झुक गया है। इस मामले को मैं संसद सत्र में उठाउंगा।