राज्य के सम्मानित किसान नकुल महतो ने कहा, झारखंड के किसानों को नहीं होगा कोई नुकशान…

0
5

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

राँचीः एक ओर जहां केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को जहां भाजपा विरोध दल काला कानून बता रहा है, वहीं दूसरी ओर कांके प्रखंड पिठोरिया के सम्मानित किसान नकुल महतो ने मोदी सरकार के कृषि कानून का स्वागत करते हुए कहा कि इसस कानून से झारखंड के किसानों को कोई नुकशान नही होगा, इस कानून का विरोध सिर्फ बड़े राज्यों के बड़े किसान कर रहे हैं।

नकुल महतो ने आज के बंद को विफल बताते हुए कहा कि किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति हो रही है। सड़कों पर जो भी लोग बंद का समर्थन करते नजर आ रहे हैं वे लोग भाजपा विरोधी दल के नेता या कार्यकर्ता हैं, इसमें एक भी किसान शामिल नही है। नकुल महतो ने नई कृषि कानून का समर्थन करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा एक किसान, एक देश, और एक बाजार की बात कही गई है, इससे किसानों को फायदा ही मिलेगा। अब किसान अपने उत्पाद को देश के किसी भी राज्य में लेजाकर बेच सकते हैं।

वहीं नकुल महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार अगर किसानों की हितैषी होती, तो धान खरीद पर रोक नही लगाती। धान खरीद पर रोक लगा कर राज्य सरकार ने स्वयं विचौबियों को मौका दे दिया है, किसानों का शोषण करने का। नई कृषि कानून के प्रति किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है। जानकारी के अभाव में कुछ किसान राजनीतिक दलों द्वारा गुमराह किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.