Categories
Latest News

सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी बाखला के सहयोग से इटकी थाना पुलिस ने मानव तस्कर सुभाष सिंह को किया गिरफ्तार, कई लड़कियों को बेच चुका है महानगरों में…

3

रिपोर्ट- संजय वर्मा…

रांचीः गांव की भोली-भाली लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फांस कर दिल्ली ले जाकर बेचने वाले मानव तस्कर, सुभाष सिंह को ईटकी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। फिलहाल सुभाष सिंह को कोतवाली थाना परिसर में स्थित एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनीट में लाकर पुछताछ किया जा रहा है।

दो दिनों की रेकी के बाद पीड़िता के परिजनों ने दबोच कर किया पुलिस के हवालेः

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 1 जुलाई 2015 को आरोपी मानव तस्कर, सुभाष लापुंग के ककरिया स्थित गांव की रहने वाले असरीता खाखा को रथ मेला घुमाने के लिए रांची लाया था और उसी समय से असरीता गायब है। इस मामले की लिखित शिकायत असरीता के पिता गंदरु खाखा, बाल कल्याण समिति कार्यालय, रांची में कर चुके है। इस मामले की जानकारी गंदरु खाखा ने खूंटी जिला निवासी समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी बाखला को भी दी, जिसके बाद से ही लक्ष्मी बाखला आरोपी मानव तस्कर सुभाष सिंह के बारे में सूचना जमा करने में लगी हुई थी। इस बीच लक्ष्मी बाखला ने कई ऐसी लड़कियों के बारे में भी जानकारी हांसिल की, जिसे सुभाष यादव अपने प्रेम जाल में फांस कर दिल्ली लेजाकर बेच चुका है। इसी कड़ी में लक्ष्मी बाखला को ये सूचना मिलि की आरोपी सुभाष सिंह अपने गांव पहुंचा हुआ है, जिसके बाद पूरे दो दिनों तक उसकी रेकी करते हुए गायब लड़की के परिजनों उसे धर दबोचा और इटकी पुलिस के हवाले कर दिया।  

गिरफ्तारी में समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी बाखला ने निभाई अहम भूमिकाः

समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी बाखला ने “ताजा खबर झारखंड” की टीम से इस मामले की जानकारी साझा करते हुए बताया कि, सुभाष यादव पूर्व में भी मानव तस्करी के मामले में छत्तीतगड़ में जेल जा चुका है। सुभाष सिंह का दिल्ली में एक एजेंसी भी है, जिसके माध्यम से वो लड़कियों को बेचने का धंधा किया करता है। सुभाष की एक चक्रधरपुर में रहती है, जो उस क्षेत्र की लड़कियों को फांस कर रांची लेकर आती है, फिर सुभाष उन लड़कियों को दिल्ली ले जाता है। सुभाष सिंह के बारे में जानकारी ईकट्ठा करने के दौरान लक्ष्मी बाखला को ये भी जानकारी मिलि कि सुभाष सिंह अपनी गर्लफ्रेंड रौशनी के सहयोग सो दो और सगी बहनों को दिल्ली में बेच चुका है। इनमें से एक बहन दिल्ली के पंजाबी बाग में घरेलू कामगार है और सुभाष सिंह ही लड़की का मासिक वेतन हर माह लेता है। इस बारे में लड़की ने फोन लाईन पर समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी बाखला को जानकारी दी, जो आप भी सुन सकते हैं।   

समाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी बाखला के साथ पीड़ित लड़की की फोन पर बातचीत.

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *