भाजपा राँची जिला ग्रामीण के वरीय मंत्री बनाए गएं कांके प्रखंड के हरिनाथ साहू…

0
1

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांची(कांके प्रखंड)- कांके प्रखंड के भाजपा नेता, हरिनाथ साहू को भाजपा रांची जिला ग्रामीण संगठन का वरीय जिला मंत्री बनाया गया हैं। जिला मंत्री बनाए जाने पर भाजपा संगठन के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर है।

हरिनाथ साहू ने वरीय जिला मंत्री बनाए जाने पर प्रदेश के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं जिला के पदाधिकारियों का आभार जताया। हरीनाथ साहू को इस नए पारी के लिए ग्रामीण जिला अध्यक्ष  सुरेंद्र कुमार महतो, नवनियुक्त वरीय जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार, प्रीतम साहू, शशि भूषण भगत, दिलीप स्वर्णकार, कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम, मांडर के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता अनिल टाइगर, पारस गुप्ता, मोहन जायसवाल, रितेश तिवारी, प्रभात भूषण, संजय साहू, डॉक्टर सुभाष साहू, मुकेश गुप्ता, राजेश साहू, सतेंदर राज कुशवाहा, नीरज कुमार, संगीता प्रजापति, निरंजन साहू, शत्रुघ्न साहू, राम लखन मुंडा, प्रकाश साहू, सचिन दास गोस्वामी के अलावा अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.