झरिया के पूर्व विधायक, संजीव सिंह को धनबाद से दुमका जेल किया गया शिफ्ट, समर्थको में रोष…

0
4

रिपोर्ट- अशोक कुमार, धनबाद…

धनबादः धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर, नीरज सिंह हत्या कांड में धनबाद मंडल कारा में लगभग तीन वर्षों से कैद झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद मंडल कारा से दुमका मंडल कारा शिफ्ट कर दिया गया। पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुरक्षा की दृष्टिकोण से जेल आईजी के निर्देश पर आनन-फानन में दुमका मंडल कारा शिफ्ट किया गया है। संजीव सिंह को दुमका मंडल कारा शिफ्ट किए जाने से उनके समर्थकों में रोष देखा जा रहा है, जबकि कुछ लोग इसे राजनीति भी करार दे रहे है।

दो दिन पूर्व ही संजीव सिंह के अधिवक्ता ने संजीव सिंह का ईलाज दूसरे अस्पताल में करवाने के लिए आवेदन दिया थाः

जानकारी देते चलें कि, दो दिन पूर्व ही विधायक संजीव सिंह ने अपने वकील के माध्यम से धनबाद न्यायालय में अपना इलाज दूसरे अस्पताल में कराने को लेकर एक आवेदन दिया था, लेकिन रविवार को ही छुट्टी के दिन संजीव सिंह को दुमका मंडल कारा शिफ्ट करने के तैयारी की सूचना जैसे ही उनके समर्थकों को मिलि, सुबह से ही धनबाद जेल गेट के बाहर उनके समर्थक जमा होने लगें। संजीव सिंह को लेकर पुलिस वैन जैसे ही जेल गेट से बाहर निकली समर्थको का हुजूम उनके पीछे दौड़ पड़ा।

ज्ञात हो कि भाजपा के पूर्व विधायक पहले धनबाद मंडल कारा में थे, जिसके बाद उन्हें रांची स्थित होटवार जेल भेज दिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें हाई कोर्ट के आदेश पर फिर धनबाद मंडल कारा शिफ्ट किया गया और आज अचानक आनन-फानन में सुरक्षा का हवाला देकर उन्हें धनबाद मंडल कारा से दुमका मंडल कारा भेज दिया गया।

जेल प्रशासन के इस कार्रवाई पर धनबाद के कई भाजपा नेताओ ने असंतोष जताया और कहा है कि ‘संजीव सिंह शुरू से ही जेल के सभी नियमो का पालन करते रहे है। आखिरी अचानक से उन्हें दुमका मंडल कारा शिफ्ट करना समझ से परे है।’ उन्होंने कहा कि संजीव सिंह इस वक्त बीमार चल रहे है। उनके बेहतर इलाज के लिए कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। बावजूद इसके उन्हें दुमका जेल भेज दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.