रांची के कांके और बुड़मू प्रखंड में तेज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा के कारन फसल के साथ-साथ जानमाल का भारी नुकशान….

0
10

रिपोर्ट- अन्नू साहू….

रांचीः राजधानी रांची के कई ईलाकों में झमाझम बारिश और भीषण ओलावृष्टि के साथ तेज हवा भी चली है, जिससे जान-माल की हानि होने के साथ साथ फसलों को भी भारी नुकशान पहुंचा है।

राजधानी रांची के कृषि सब्जी उत्पादक क्षेत्र कांके और बुडमू प्रखंड में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा और ओलावृष्टि के कारन केई पेड़ धारासाई हो गए, वहीं दर्जनों घरों के छप्पर भी उखड़ गए हैं। बुड़मू प्रखंड के ही खाखरा गांव में बज्रपात और ओलावृष्टि के कारन 41 बकरियों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। ग्रामीण बता रहे हैं की पशुपालकों के इस घटना से कम से कम 2 लाख से अधीक का नुकशान हुआ है।

बुड़मू प्रखंड के कई गांवों में 2 से 3 इंच के आकार की ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि के बाद ग्रामीण अपने अपने घरों और खेत हलिहानों से भारी मात्रा में जमा ओला को हटाते हुए देखें गएं। वहीं तेज आंधी और पानी के कारन कई जगहों पर बिजली के तारों को भी नुकशान पहुंचा है, जिसके कारन फिलहाल इस प्रखंड के गई गांवों में अंधेरा छाया हुआ है।

ओलावृष्टि और तेज हवा से फसलों को कितना नुकशान पहुंचा है इसका सही-सही आंकडा उपलब्ध नहीं हो पाया है, लेकिन कई गांवों में किसानों के खेत में लगे टमाटर, बंधा गोभी, फूलगोभी के फसलों को काफी नुकशान पहुंचा है।  

जानकारी देते चलें की मौसम विभाग द्वारा झारखंड के रांची, गुमला लोहरदगा, रामगड़, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम गिरिडीह और खूंटी जिले में तेज हवा, बज्रपात और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.