जैव विविधता पार्क के दैनिक मजदूर 18 दिनों से हड़ताल पर, 7 माह से नहीं मिला है वेतन, विभागीय अधिकारी मौन…

0
2

रिपोर्ट- ताजा खबर झारखंड ब्यूरो…

रांचीः नामकुम प्रखंड के लालखटंगा स्थित जैव विविधता पार्क के मुख्य गेट के समक्ष विगत 18 दिनों से दैनिक मजदूर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैंl  इनका कहना है कि पिछले 7 माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है साथ ही साथ कभी भी इन्हें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर नहीं मिलता है। वेतन नहीं मिलने के कारन घर परिवार की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। दैनिक मजदूरी का भी काम नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारन परिवार का भरण पोषण करना काफी मुश्किल हो गया है। दैनिक कर्मचारियों की स्थिति जानने के बावजुद संबंधित पदाधिकारी कोई ध्यान नही दे रहे हैं। पदाधिकारियों के अड़ियल रवैया के कारण मजदूरों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक मांगे पूरी नही होती है, सभी मजदूर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे।

दैनिक कर्मचारियों के हड़ताल पर डटे रहने की खबर पाकर जिप सदस्या आरती कुजूर और पंचायत समिति सदस्य अंजली लकड़ा मजदूरों के पास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। मौके पर जिप सदस्य सह भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष, आरती कुजूर एवं अंजली लकड़ा ने दैनिक भोगी मजदूरों के आंदोलन का समर्थन करते हुए उनके लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

जिप सदस्य आरती कुजूर ने आगे कहा कि आदिवासी और मजदुरों पर सरकार का कोई ध्यान नही है। गरीब दैनिक मजदूरों को सात माह से वेतन नही मिला है, जिसके कारन इनके समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है, लेकिन बेरहम सरकार के विभागीय अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नही है। हेमंत सरकार अविलंब इनकी मांगो पर ध्यान दे अन्यथा इनके समर्थन में जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.