Categories
राजनीति

भाजपा ने झारखंड के पांचों प्रमंडल में किया किसान पंचायत का आयोजन, कृषि कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को बताया बिचौलिया…

5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: केंद्र सरकार द्वारा कृषि को लेकर 3 कृषि कानून पारित किए गए हैं। इस कानून को बेहतर तरीके से समझाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा झारखंड के पांचो प्रमंडलों में किसान पंचायत का आयोजन किया गया।

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के कांके प्रखंड के सुकुरहुटू गांव में भी भाजपा द्वारा किसान पंचायत का आयोजन किया गया। भाजपा द्वारा आयोजित किसान पंचायत में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, सांसद संजय सेठ, सुदर्शन भगत विधायक समरी लाल, नवीन जायसवाल सहित प्रदेश तथा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के भाजपा नेता मौजूद रहें।

सुबे के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून को किसानों के हित में बताते हुए कहा कि, किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले, इसे लेकर केंद्र सरकार ने एक देश एक बाजार किसानों के लिए मुहैया कराया है। इससे किसानों को सिर्फ लाभ होगा।

वहीं मौके पर मौजूद कई किसान ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है, तभी से किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे किसानों की आय दोगुनी होगी। प्रधानमंत्री सम्मान निधि को लेकर किसानों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। किसानों ने कृषि कानून का विरोध कर रहे राजनीतिक दल और जनसंगठनों के बारे में कहा कि जो भी लोग सड़कों पर उतरे हैं वे किसान नहीं हैं। वे लोग सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए सड़क पर उतर कर विरोध कर रहे हैं। हम किसान खेत में हल चलाते हैं, ना कि सड़कों पर प्रदर्शन करते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर आंदोलन बिचौलिया कर रहे हैं ना कि किसान। दिल्ली का प्रदर्शन कांग्रेस के इशारे पर किया जा रहा है।कांग्रेस पार्टी ने स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को नकारने का काम किया था, लेकिन भाजपा ने उस रिपोर्ट को लागू कर किसानों के हित में काम किया है।  

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *