कोरोना से जंग के बीच राहत की बड़ी खबर, 4 स्वस्थ होने वाले मरीजों में हिन्दपीढ़ी की मलेशियाई महिला भी है शामिल….

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…..

रांचीः झारखंड में कोरोना पॉजिटव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती हुई दिख रही थी, जिससे सुबे के लोग और भी ज्यादा सशंकित थें, लेकिन इसी बीच 4 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की ईलाज के बाद स्वस्थ हो जाने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने की है। इस पुष्टि के बाद कोरोना महामारी के भय का माहौल कुछ कम होता प्रतित हो रहा है।

स्वस्थ होने वाले मरीजों में 2 हजारीबाग, एक रांची और एक सिमडेगा से हैं। रांची में स्वस्थ होने वाली मलेशियाई महिला है, जिसके संपर्क में आने से हिन्दपीढ़ी के दर्जन भर से अधीक लोग संक्रमित हुए थें और एक की मौत भी हो चुकी है। वहीं हजारीबाग के दोनों ही कोरोना पॉजिटिव मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह हजारीबाग जिला कोरोनामुक्त हो चुका है। वहीं सिमडेगा के दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से पहले शिनाख्त किया गया मरीज भी स्वस्थ हो जाने वालों में शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.