राजधानी रांची में प्रतिदिन काफी तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ….

0
4

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

10 जुलाई – 025, 15 जुलाई – 071, 20 जुलाई – 071, 21 जुलाई – 106, 22 जुलाई – 125, 23 जुलाई – 198

रांचीः कोरोना झारखण्ड में अब विकाराल रुप धारण कर चुका है। सबसे ज्याद राजधानी रांची में लोग संक्रमित हो रहे हैं। 23 जुलाई की रात 10 बजे सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुशार कूल 403 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनका टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जिलावार संक्रमितों की संख्या पर गौर करें तो सबसे ज्यादा राजधानी रांची में 198, बोकारो में 9, चतरा में 6, देवघर से 1, धनबाद से 17, पूर्वी सिंहभूम से 29, गिरीडीह से 6, गोड्डा से 2, गुमला से 4, हजारीबाग से 12, जामताड़ा से 4, कोडरमा से 32, लोहरदगा से 10, पलामू से 22, रामगढ़ से 26, साहेबगंज से 2, सराईकेला से 10 और  पश्चिमी सिंहभूम से 9 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह  राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 7,1,64 हो गया है।

वहीं कूल संक्रमित 7164 मरीजों में 3254 स्वास्थ्य हो कर अपने घर लौट चुके हैं और 3845 मरीजों का अब भी ईलाज चल रहा है, वहीं कूल 65 मरीजों की मौत अब तक हो चुकी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.