सूरज उरांव बनें जनजातीय युवाओं के रॉल मॉडल, ग्लोबल मिस्टर झारखण्ड इंटरनेशनल इंडिया यूनिवर्स 2021 का ख़िताब किया अपने नाम…
रिपोर्ट- ताजा खबर झारखंड ब्यूरो…
रांचीः रांची जिला, नामकुम प्रखंड के खिजरी सिरखा टोली निवासी सूरज उरांव ने दिल्ली में 12 नवंबर को आयोजित ग्लोबल मिस्टर एंड मिस इंटरनेशनल इंडिया यूनिवर्स-2021 प्रतियोगिता में ग्लोबल मिस्टर झारखण्ड इंटरनेशनल इंडिया यूनिवर्स 2021 का ख़िताब अपने नाम कर लियाl दिल्ली में ग्लोबल इंडिया इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 110 लड़कों के बीच कड़ी टक्कर में यह खिताब सूरज उरांव ने अपने नाम किया l
सूरज उरांव की शिक्षा-दीक्षा रांची में हुई है। सूरज ने अपनी पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल रांची से, कॉलेज की पढ़ाई गोस्सनर कॉलेज रांची से ए और जमशेदपुर से डिप्लोमा इन फिटर के साथ डॉन बॉस्को टेक्निकल सोसाइटी से सीएनसी की डिग्री हांसिल की है l वर्तमान में वह साइकोलॉजी का छात्र है और मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना भाग्य आजमा रहे हैं l
खिजरी के ग्रामीणों में उत्साह का माहौलः
सूरज के पिता सुखनाथ उरांव भारतीय सेना में कार्यरत हैं और माताजी शनिचरिया देवी साधारण गृहणी हैl सूरज उरांव के ग्लोबल मिस्टर झारखंड इंटरनेशनल इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने पर खिजरी गांव में लोगों की बीच खुशी का माहौल है। हर उनके घर पर जा कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। इससे पूर्व गांव के लोगों ने सूरजा का स्वागत काफी धूमधाम से किया और सूरज के उज्जवल भविष्य की कामना कीl
सूरज उरांव की सफलता से जनजातीय युवाओं के लिए सफलता का द्वारा खुलेगाः आरती कुजूर, प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा, प्रदेश भाजपा
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, आरती कुजूर ने सूरज के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि, जनजातीय समुदाय के लड़के इस क्षेत्र में बहुत कम ही आते है। सूरज उरांव की सफलता से कई लोगों के लिए सफलता का द्वारा खुलेगा। सूरज उरांव, जनजातीय समुदाय के बच्चों के लिए रोल मॉडल साबित होंगेl आरती कुजूर ने सूरज उरांव को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी हेतू शुभकामनाएं दीl
सूरज उरांव का स्वागत करने में रीना कुजूर, तेतरी कुजूर, सुजीत सिन्हा, सनीचरिया देवी, कमला देवी, गौरी देवी, सौम्या कक्षप, शशि कला कुजुर, पूनम खलखो, मदिया खलखो, श्वेता केरकेट्टा, रोशनी देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, सहित कई लोग उपस्थित रहें।