हरियाणा के अजय गिल को धौनी ने गले भी लगाया और बल्ले पर ऑटोग्राफ भी दिया, अजय ने कहा मैं अब लगाउंगा हेलिकॉप्टर शॉट.

0
6

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

महेन्द्र सिंह धौनी के फैन, अजय गिल तीन माह पूर्व हरियाणा से पैदल चल कर रांची स्थित उनके फार्म हाउस पहुंचे थें।

धौनी के चेन्नई में रहने के कारन अजय से मुलाकात नही हो पाई थी।

कई रात अजय ने धौनी के फार्म हाउस के बाहर सड़क पर गुजारी थी।

सामाजिक संगठनों ने समझा कर अजय को वापस हरियाणा रवाना किया था।

धौनी के रांची में होने की सूचना पर अजय फिर धौनी से मुलाकात करने रांची पहुंचे।

रांचीः आखिरकार धौनी के फैन अजय की मुराद पुरी हो ही गई। तीन माह पूर्व अजय हरियाणा से पैदल चल कर महेंद्र सिंह धौनी से मुलाकात करने के लिए रांची पहुंचा था, लेकिन उस वक्त चेन्नई में रहने के कारन अजय की मुलाकात धौनी से नही हो पाई थी।

हरियाणा के रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी के जबरदस्त फैन अजय गिल धौनी से मुलाकात नही होने पर उनके आवास के समक्ष ही कई दिन और कई रातें गुजारी थी। अजय को जब पता चला महेंद्र सिंह धोनी रांची में नहीं चेन्नई में हैं, तब उन्होंने कहा था कि जब तक महेंद्र सिंह धोनी नहीं आएंगे, तब तक वह सड़क के किनारे ही बैठ कर उनका रांची पहुंचने का ईंतजार करेंगे।

सामाजिक संगठनों ने काफी मान-मनौवल कर अजय को भेजा था हरियाणाः

जब अजय कुछ दिनों तक धौनी के आवास के समक्ष सड़क किनारे ही बैठे हुए थें, उस वक्त कई सामाजिक संगठनों की नजर अजय पर पड़ी और उन्होंने ही कुछ रुपये देकर वापस हरियाणा रवाना किया था। लेकिन जैसे ही अजय गिल को ये जानकारी मिली की धौनी चेन्नई से वापस रांची पहुंच चुके हैं, वे एक बार फिर रांची पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी को जब ये पता चला की हरियाणा से चलकर उनका फैन रांची पहुंचा है, तो उन्होंने गर्मजोशी के साथ अपने फार्म हाउस पर उनसे मुलाकात की और उसके रहने की व्यवस्था भी की।

महेन्द्र सिंह धौनी ने हरियाणा वापसी के लिए फ्लाईट का टिकट कटवायाः

मिली जानकारी के अनुशार महेन्द्र सिंह धौनी ने वापस हरियाणा जाने के लिए अजय के लिए फ्लाइट की टिकट भी कटवा दी। फिलहाल अजय और महेंद्र सिंह धोनी का एक फोटो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें अजय हांथ में तिरंगा झंडा लेकर महेन्द्र सिंह धौनी के साथ उनके आवास पर खड़े हैं। धौनी के आवास से बाहर आकर अजय ने मीडिया के समक्ष अपनी  प्रसन्नता भी जाहिर की। अजय गिल ने कहा है कि वे धौनी से मिलकर काफी खुश है। 1436 किलोमीटर पैदल चलने से जो परेशानी और शारीरिक कष्ट उन्हें उठाना पड़ा था, वो सब धौनी से मुलाकात के बाद खत्म हो गया। अजय ने धौनी से लिपट कर उन्हें आई लव यू भी कहा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.