पूजा भारती मर्डर केस पर राजनीति हुई तेज, कांग्रेस ने दिया भाजपा को जवाब…

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची : झारखंड में बलात्कार और महिला हिंसा की घटनाओं को लेकर झारखंड की राजनीति चरम पर है। बीते 12 जनवरी को पतरातू डैम में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की छात्रा, पूजा भारती का शव बरामद किया गया था। शव का हांथ और पैर दोनों ही रस्सी से बंधा हुआ था। इस मामले में पुलिस के हांथ अब तक खाली हैं। जिसे लेकर विपक्ष लगातार सत्ताधारी पार्टी पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं।

वहीं पूजा भारती के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए झारखंड में कैंडल मार्च और नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रशासन को जगाने का प्रयास भी किया जा चुका है। आखिर कब तक पूजा भारती के परिजनों को इंसाफ मील पाएगा, इस तरह के सवाल अब झारखंड पुलिस महकमे पर उठने लगी है।

विपक्ष में बैठी भाजपा के विधायक नवीन जयसवाल ने हेमंत सरकार पर राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो जाने का आरोप लगाया है। नवीन जायसवाल ने कहा कि जो स्थिति और परिस्थितियां झारखंड में पैदा हो गई है, मुझे लगता है कि आजादी के बाद भी झारखंड वासियों को आजादी नसीब नहीं हुई है।

वहीं पूजा भारती हत्याकांड के मामले पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता, तैफिक आलम ने पुलिस का बचाव करते हुए कहा है, कि इस तरह की घटनाओं के उद्भेदन में समय लगता है। पुलिस अपना काम कर रही है। भाजपा की आदत है ऐसी घटनाओं पर राजनीति करने की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.