जिप सदस्य मजीबुल अंसारी ने किया कांके पी.ए.सी. का निरीक्षण, 12 बजे तक चिकित्सक मिलें नदारद…
रिपोर्ट- वसीम अकरम…
राँचीः कांके प्रखंड स्थित पी.ए.सी. का जिप सदस्य मजीबुल अंसारी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जीप सदस्य ने पाया कि 12 बजे तक जिस डॉक्टर को अस्पताल में उपस्थित रहना था, वे अस्पताल में मौजुद नही थें, और यहां काफी संख्या में मरीजों की लाईन लगी हुई थी।
मरीजों की शिकायत पर किया गया निरीक्षणः
क्षेत्र के मरीजो से लगातार जीप सदस्य को शिकायत मील रही थी, कि डॉक्टर अस्पताल में उपस्थित नही रहते हैं, जिसके कारन दूर दराज से ईलाज के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी होती है, जिसके बाद जिप सदस्य मजीबुल असारी ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल का निरीक्षण किया और जांच करने पर शिकायतों को सही पाया। अस्पताल में चिकित्सक 12 बजे तक नही पहुंचे थें। इस पर मजीबुल अंसारी ने नाराजगी जाहीर करते हुए मामले की सूचना कांके प्रखंड के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. साबरी और राँची जिले के सिविल सर्जन से फोन कर की।
सुबे के स्वास्थ्य मंत्री को भी करवाया जाएगा मामले से अवगतः
मौके पर जिप सदस्य मजीबुल अंसारी ने कहा कि ऐसे माहमारी के समय पर अस्पताल से चिकित्सकों का नदारद रहना काफी गंभीर विषय है। इस मामले से सुबे के स्वास्थ्य मंत्री को भी अवगत करवाया जाएगा।