रिपोर्ट- ताजा खबर झारखंड ब्यूरो…
रांचीः झारखंड नवनिर्माण दल द्वारा दिल्ली में चल रहे किसान संगठनों के आंदोलन के समर्थन में राजधानी रांची के बिरसा चौक पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नरेंद्र मोदी सरकार शर्म करो, नया कृषि बिल अविलंब वापस करना होगा जैसे नारे लगाए गएं।
प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड नवनिर्माण दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामनारायण भगत ने किया। मौके पर झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि, मोदी सरकार किसानों का शोषण करने पर तुली हुई है, यही कारण है कि 26 नवंबर 2020 से चल रहे किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को तोड़ने का प्रयास लगातार केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। आंदोलन के क्रम में 15 किसानों की मौत अब तक हो चुकी है और इन मौतों के लिए सीधे तौर पर नरेंद्र मोदी सरकार जिम्मेवार है।
केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने ये भी कहा कि, लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार का अड़ियल रवैया सही नही है। विजय सिंह ने आंदोलनरत्त किसानों की मांग नहीं माने जाने पर 22 दिसंबर 2020 से राज्यव्यापी पुतला दहन सप्ताह मनाने की घोषणा की है। पुतला दहन कार्यक्रम गुमला जिला मुख्यालय से शुरू की जाएगी।
इस दौरान दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामनारायण भगत ने कहा कि झारखंड सरकार धान की खरीद जल्द शुरू करें और धान विक्रेता किसानों को हाथों-हांथ ₹5000 तक नगद तथा ₹5000 से ज्यादा धान खरीदी की राशि का भुगतान चेक के माध्यम से करने की मांग सरकार से की।
इस दौरान झारखंड नवनिर्माण दल ने पार्टी की मुख्य 5 सूत्री मांगों को ट्वीट कर झारखंड सरकार को भेजने का काम किया। कार्यक्रम में किसान नेता आदित्य सिंह, प्रकाश उरांव, एजाज अंसारी, शिवचंद मांझी, महेश्वर खेरवार, शिवप्रसाद साहू, मंगरा उरांव, पुष्पा पन्ना, आनंदनी लुगुन के अलावे दर्जनों की संख्या में झानद कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहें।