Categories
Latest News ब्रेकिंग न्‍यूज राजनीति

झारखंड में पांच विधायकों ने मिलकर बनाया तीसरा मोर्चा…….

1

रिपोर्ट :- बिनोद सोनी….

राँची : झारखंड में एनडीए यूपीए की बाद अब तीसरा मोर्चा का गठन हो गया है। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन आजसू और एनसीपी ने मिलकर तीसरा मोर्चा बना राजनीतिक सरगर्मीया बढ़ा दी। मोर्चे का नाम झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा रखा गया है। फिलहाल इसमें आजसू, एनसीपी शामिल हैं। मोर्चे को विधायक सरयू राय व अमित यादव का भी साथ मिला है। झारखंड विधानसभा में तीसरे मोर्चे के पांच विधायक होंगे। इनमें आजसू के दो विधायक सुदेश महतो व लंबोदर, निर्दलीय विधायक अमित यादव व सरयू राय और एनसीपी विधायक कमलेश सिंह शामिल हैं।

वही मीडिया से बात करते हुए आजसू सुप्रीमो और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि ये तीसरा मोर्चा झारखंड की भलाई के लिए बना है। दरअसल, कुछ छोटी पार्टियों को अपनी बात सदन में रखने का समय कम मिलता है। इसलिए यह मोर्चा बनाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मोर्चे की जानकारी स्पीकर को भी देने जा रहे हैं।

वही, कमलेश सिंह ने मीडिया से कहा कि यह एक प्रयोग है। हमने पहले ही बैठक कर तय कर लिया था कि तीसरा मोर्चा बनाया जाए, ताकि हम अपनी पूरी बात सदन में रख सकें। वहीं आजसू के विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि सदन के अंदर खासकर जमीन के मामले अनसुने रह जाया करते थे। अब सारे मामलों को ठीक तरीके से रखा जाएगा। यह मोर्चा जनहित को ख्याल में रखकर बनाया गया है। साथ ही कहा कि तीसरा मोर्चा इस बात को लेकर सहमत है, भूमि पुत्रों के हित में राज्य में स्थानीय नियोजन नीति बनाया जाएं।
लंबोदर महतो ने कहा कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो 2024 में हम साथ रहेंगे। फिलहाल तय हुआ है कि सदन में और बाहर भी साथ रहेंगे। बात दें कि वर्तमान में झारखंड विधानसभा का बजट सत्र जारी है। जाहिर है इस मोर्चे से राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ेगी।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *