राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से अंचल कार्यालय प्रभावित, काम ठप…….

0
9

रिपोर्ट:- वसीम अकरम…

कांके: झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के बैनर तले राज्य के तमाम राजस्व उपनिरीक्षक और राजस्व कर्मचारी 16 सितंबर से अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से अंचल कार्यालय में पूरी तरह कार्य ठप है। जाति, आय, आवासीय, दाखिल खारिज जैसे संबंधित कार्य पूरी तरह प्रभावित है। मंगलवार को कांके अंचल कार्यालय में स्थित प्रमुख कार्यालय में कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा के कार्यलय में प्रभावित लोग पहुँच कर अपनी समस्या से अवगत कराते दिखे।

प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने कहा कि पूरे राज्य के राजस्व उप निरीक्षक और राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से अंचल कार्यालय काफी प्रभावित है। छात्र छात्राओं को जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। किन्ही को नॉकरी के लिए प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। साथ ही जमीन से संबंधित भी सभी काम ठप पड़ा है। रोजाना लोग अपने समस्या को लेकर मेरे पास आ रहे हैं। मैं सरकार से आग्रह करता हूँ कि जल्द ही इस समस्या का कोई हल निकाले, ताकि समय से सभी काम सुचारू रूप से चल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.