पानी टंकी बनाने वाली फैक्ट्री के फर्नेंस में हुई ब्लास्ट, चार मजदूर गंभीर रुप से घायल…

0
5

रिपोर्ट – संतोष तिवारी…

गिरिडीहः शुक्रवार को गिरिडीह जिले के अरगाघाट में संचालित प्लास्टिक टंकी बनाने वाली फैक्ट्री के फर्नेंश में ब्लास्ट हो गया, जिसमें झुलसने से चार मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गएं। मजदूरों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो रेफर कर दिया गया। घायलों में युवराज सिंह, राजू मरांडी,  गुड्डू ठाकुर और रिंकू दास शामिल हैं।  

फैक्ट्री के फर्नेंश में हुए ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरा तफ़री मच गई। घटना के बाद पहुंची दमकल की टीम को आग बुझाने में कड़ी मशकक्त करनी पड़ी। जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस की टीम भी फैक्ट्री पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

बताया गया कि मनीष तर्वे नामक व्यवसायी के द्वारा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। घटना को लेकर डीएसपी विनोद रवानी भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। साथ ही घायलों को बोकारो भेजने में मदद की। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.