भाजपा का आरोप, सरकार लालू को राजकीय मेहमान की तरह ट्रीट कर रही…कांग्रेस ने दिया जवाब, संकट में मनुष्य की रक्षा करना भारत की संस्कृति….

0
2

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

लालू यादव को सजायाफ्ता कैदी नहीं, राजकीय मेहमान की तरह ट्रीट कर रही है हेमन्त सरकार: बीजेपी

भारत की संस्कृति रही है कि, कोई मनुष्य संकट में हो तो उसकी रक्षा करनी चाहिए: कांग्रेस

राँची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने सजायाफ्ता लालू यादव को रिम्स निदेशक बंगला में शिफ्ट किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए कहा कि चारा घोटाला के सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को राज्य सरकार सजायाफ्ता कैदी नही, बल्कि राजकीय अतिथि की तरह रखकर खातिरदारी में लगी हुई है, जो जेल मेनुवल का खुलेआम उल्लंघन है।

सरोज सिंह का न्यायालय से आग्रह, न्यायालय से इस मामले पर ले संज्ञानः

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण की आड़ में पहले रिम्स के एक तल्ला को उनके खतिरदारी में खाली रखा गया और अब उन्हें जेल प्रशासन के परमिशन की आड़ में रिम्स निदेशक के बंगले में रखा गया है, जहां रसोईया से लेकर कई नौकर-चाकर भी उपलब्ध रहेंगे। भाजपा प्रवक्ता सरोज सिंह ने कहा कि अगर जेल प्रशासन या राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में एक सजायाफ्ता कैदी को सुविधा मुहैया कराना है, तो लालू यादव को सीधे बिहार में स्थित तेजस्वी यादव या राबड़ी देबी के बंगले में शिफ्ट कर देना चाहिए। क्योंकि यहां और वहां में कोई अंतर नहीं है। साथ ही सरोज सिंह ने न्यायालय से इस मामले पर संज्ञान लेने का भी आग्रह किया है।

रिम्स में बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने लालू यादव को शिफ्ट कियाः कांग्रेस

वहीं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे ने लालू यादव का बचाव करते हुए कहा कि रिम्स में बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने लालू यादव को वहां शिफ्ट किया है, कांग्रेस इसका स्वागत करती है। वहीं भाजपा के विरोध पर तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि, भाजपा का विरोध उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। भारत की संस्कृति रही है कि, कोई मनुष्य संकट में हो तो उसकी रक्षा की जानी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.