योग शिक्षिका राफिया नाज पर विधायक ने किया अभद्र टिप्पणी, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष, आरती कुजूर ने बताया समस्त महिलाओं का अपमान…

0
2

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः योग शिक्षिका, राफिया नाज के पहनावे को लेकर जामताडा विधायक इरफान अंसारी ने अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने राफिया नाज के पहनावे के अंग प्रदर्शन के लिए पहना जाने वाला पहनावा बताया। उन्होंने ये भी कहा कि मुस्लिम समाज में इस तरह का पहनावा वर्जित है।

विधायक इरफान अंसारी के इस ब्यान ने राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि विधायक इरफान अंसारी के इस ब्यान से ना सिर्फ राफिया नाज, बल्कि समस्त नारी जाति का अपमान हुआ है। इस ब्यान की जितनी भी निंदा की जाए कम है। आरती कुजूर ने आगे कहा कि एक विधायक होकर इरफान अंसारी इस तरह की अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं, ये उन्हें शोभा नही देता, मैं उनके इस ब्यान से अचंभित हूं। मुझे इनकी बातों से तालिबानी फरमान की बू आ रही हैl अगर एक विधायक नारी के लिए ऐसी अभद्र टिप्पणी कर सकते है, तो उस राज्य में नारी कहीं से भी सुरक्षित नहीं हैl  मैं सम्पूर्ण नारी समाज और भाजपा की ओर से इस ब्यान की घोर भर्त्सना करती हूँ और मांग करती हूँ कि इरफ़ान अंसारी और कांग्रेस पार्टी राफिया नाज़ और सभी बहनों से माफ़ी मांगेl

हेमंत सरकार से भाजपा महिला मोर्चा मांग करती है कि, राफिया नाज़ को सुरक्षा प्रदान करते हुए महिला और योग पर अभद्र टिप्पणी करने वाले विधायक पर अविलंब कार्रवाई करेंl

Leave A Reply

Your email address will not be published.