सरयू राय के ट्वीट पर भाजपा बचाव की मुद्रा में, लेकिन प्रदेश कांग्रेस को मुखर होने का मिला मौका…
रिपोर्ट- बिनोद सोनी….
राँची: पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके और वर्तमान में निर्दलीय विधायक सरयू राय ने ट्वीट कर भाजपा कार्यालय के निर्माण में ही घोटाले का आरोप लगा दिया है। विधायक सरयू राय ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि, “डायन भी एक घर छोड़ देती है, पर इन्होंने तो अपना घर भी नही छोड़ा, केन्द्र की मदद ते 8 जिलों में कार्यालय बने, भारी भरकम बील दिल्ली गया, सरकार बदली, केन्द्र ने मापी करवाया, सभी कार्यालय भवनों में 700-800 वर्गफीट क्षेत्रफल कम निकला, पोल खुल गई। बिल में कटौती हो गई, फिर भी इनका बचाव”?
ट्वीट से ऐसा प्रतित होता है कि सरयू राय ने ये तीर पूर्व मुख्यमंत्री, रघुवर दास के उपर छोड़ा है, लेकिन इस ट्वीट के बारे में मीडिया में खबर आने के बाद कार्यालय भवन निर्माण कार्य से सीधे तौर पर जुड़े लोग खंडन करने के लिए मैदान में उतर गएं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रदेश महामंत्री ने इस खबर का खंडन करते हुए इसे भ्रामक और निराधार खबर बताया। प्रदेश भाजपा के महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि, भाजपा की कार्यप्रणाली पूरी तरह लोकतांत्रिक और पारदर्शी है। भाजपा व्यक्ति या परिवार आधारित पार्टी नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस को मिला बेहतर मौकाः
वहीं सरयू राय के इस ट्वीट से प्रदेश कांग्रेस को प्रदेश भाजपा पर उंगली उठाने का एक बड़ा मौका भी हांथ लग गया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता, आलोक दुबे ने कहा कि, सरयू राय के रहस्योदघाटन से भाजपा का एक और असली चेहरा सामने आ गया है। इसलिए भाजपा नेताओं को कोई जवाब देते नहीं बन रहा है। भाजपा के कार्यकाल में सुबे के अंदर जितने भी घोटाले हुए हैं, उनकी पॉल अब धीरे-धीरे खुलने लगी है और जनता सब देख रही है।