झारखंड के चार लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न, रांची लोकसभा के बुड़मू प्रखंड में 75 प्रतिशत से अधीक हुआ मतदान..

0

रिपोर्ट- अन्नू साहू, बुड़मू प्रखंड
रांचीः झारखँड के 4 लोकसभा सीट पर शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया। मतदाताओं को जानकारी थी, कि सुबह 7 बजे से मतदान शुरु होगा बावजुद इसके अहले सुबह 5 बजे से ही मतदाता कई बुथों पर पहुंच कर कतारबद्ध होकर खड़े हो गएं और अपनी-अपनी बारी का इंतजार करते देखे गएं।

मतदान केन्द्रों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। कई बुथों को मॉडल बुथ भी बनाया गया था, जहां मतदाओं की सुविधा के लिए पेयजल के साथ टेंट की भी व्यवस्था की गई थी। हलांकि ये सुविधा सिर्फ शहरी क्षेत्रों में ही देखने को मिली। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा कर्मी मतदाताओं के साथ साथ आसपास के क्षेत्रों पर पैनी नजर रखे हुए थें, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना हो सके।

शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के बुथों पर ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते देखे गएं, जिसमें महिलाओं की संख्या अधीक थी। नामकुम प्रखंड राजाउलातु पंचायत के एक बुथ पर मतदाता दोपहर के एक बजे अपने-अपने हाथों पर छत्री लेकर मतदान के लिए डटे रहें। भीड़ अधीक होने के कारन सैंकड़ों महिला मतदाता वृक्षों के नीचे बैठ कर कतार कम होने का इंतेजार करते दिखें।

वहीं बुड़मू प्रखंड में भी मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। कई बुथों पर मतदान धीरे होने और मतदान देर से शुरु होने की बात मतदाताओं ने कही। यहां कई बुथों पर सुरक्षाकर्मी सुरक्षा के साथ साथ बुजुर्ग मतदाताओं की मदद करते नजर आएं। बुड़मू प्रखंड में 75 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि नामकुम प्रखंड में 69 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदानकर्मी और सुरक्षा में तैनात जवान बुजुर्ग मतदाताओं की मदद करते हुवे.

जानकारी देते चलें कि रांची लोकसभा सीट में कूल 21,88,339 मतदाता हैं, जिसमें 11,08,208 पुरुष, 10,80,112 महिला और 69 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के संजय सेठ को कूल 7,06828 मत प्राप्त हुए थें वहीं कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय को 4,23,802 मत प्राप्त हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.