नेवी में 20 वर्षों तक सेवा देने के बाद चंदन सिंह ने समाज सेवा की ओर किया रुख, सिटी फार्मा में मिलेगी बेहतर सेवा…

0
6

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: 20 वर्षों तक इंडियन नेवी में सेवा दे चुके चंदन सिंह ने अब समाज सेवा की ओर रुख किया है। मंगलवार, धनतेरस के शुभ मुहर्त पर चंदन सिंह ने पिस्का मोड़ स्थित सिटी अस्पताल के समिप सिटी फार्मा नामक दवा प्रतिष्ठान का संचालन शुरु किया है। सिटी फार्मा का उद्घाटन रिटायर्ड ब्रिगेडियर सह निदेशक सैनिक कल्याण निदेशालय, बी. डी. पाठक ने किया।

नेवी में रहते हुए देश सेवा कर चुके चंदन सिंह ने सिटी फार्मा का शुभारंभ करने के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, देश सेवा के बाद अब समाज सेवा करना उनका लक्ष्य है। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने लोगों की परेशानी काफी करीब से देखी है। अपने सिटी फार्मा का माध्यम से लोगों की उसी परेशानी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। सिटी फार्मा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक कम कीमत में अच्छी गुणवत्ता पूर्ण सेवा उपलब्ध करवाया जाएगा। सिटी फार्मा फार्मा दवा, शल्य चिकित्सा, सौंदर्य प्रसाधन और शिशु उत्पादों सहित समुदाय की सेवा करने के लिए समर्पित है। यहां रक्त और मूत्र जांच की भी संपूर्ण व्यवस्था है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.