मस्जिदों में आगजनी और तोड़फोड़ के खिलाफ त्रिपुरा के सीएम का किया गया पुतला दहन, राजद अकलियत कमेटी ने की सीएम के इस्तिफे और त्रिपुरा में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग….

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: त्रिपुरा के कुछ इलाकों में बीते कुछ दिनों से माहौल तनावपूर्ण है। यहां भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही लगातार अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले हो रहे हैं और अब इनके धार्मिक स्थल मस्जिदों को भी निशाना बनाना शुरु कर दिया गया है। बिते कुछ दिनों के अंदर कई मस्जिदों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आग के हवाले कर तहस-नहस कर दिया।

इस घटना का विरोध राजधानी रांची में भी देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय जनता दल अकलियत कमेटी ने सोमवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव का पुतला दहन राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर करते हुए त्रिपुरा में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

राष्ट्रीय जनता दल अकलियत कमेटी के अध्यक्ष, इम्तियाज हुसैन वारसी का कहना है त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने जो शपथ लिया है, कि सभी को सुरक्षा प्रदान करेंगे, उस पर वे विफल रहे हैं। त्रिपुरा में मुसलमानों की दुकाने लूटी गई, मस्जिदों को जलाया गया है। इस घटना में संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है, इसलिए मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव से इस्तीफा देने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग राष्ट्रीय जनता दल अकलियत कमेटी करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.