मकर संक्रांति पर हजारों भक्तों ने लगाई दामोदर नदी में डुबकी…
रिपोर्ट- अशोक कुमार…
धनबादः सनातन धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस बार मकर संक्रांति पर विशेष संयोग बन रहा है, जिससे इस पर्व की महत्ता और बढ़ गई है। सूर्य जब अपने पुत्र की राशि मकर में प्रवेश करते हैं, उस दिन संक्रांति का उत्सव मनाया जाता है। इस बार सूर्य 14 जनवरी को 8 बजकर 14 मिनट पर प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य के मकर में आते ही खरमास भी समाप्त हो गया और फिर से मांगलिक कार्य शुरू होने लग जाएंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर पांच ग्रहों का संयोग बनेगा जिसमें सूर्य, बुध, गुरु, चंद्रमा और शनि भी शामिल रहेंगे। इस विशेष संयोग में पवित्र नदी गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है साथ ही गंगा स्नान करने से जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं इसके अलावा देवी-देवता भी प्रसन्न हो जाते हैं।
मकर संक्रांति के दिन जानां गंगा धरती पर अवतरण हुई थीं, इसलिए आज के दिन दामोदर नदी में स्नान करने के लिए काफी संख्या में लोग दूर-दराज से आते हैं और स्नान करने के बाद पूजा अर्चना कर तिल-तिलकुट, चूड़ा, गुड़ दान करते हैं फिर सेवन करते हैं। इस बार यहां आयोजन मंडली द्वारा खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। कोरोना को लेकर इस वर्ष मेले में कम भीड़ देखी गई।