सिलिंडर विस्फोट में दो मासूम समेत 4 की दर्दनाक मौत, घटना गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र की….

0
5

रिपोर्ट- संतोष तिवारी, गिरिडीह…

गिरिडीहः गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र स्थित खिरकिया मोड़ गांव के पास एक मकान में शनिवार  देर रात घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट में चार लोगों की दर्दनांक मौत हो गई, मृतकों में दो महिलाएं व दो बच्चे शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। मृतकों में 55 वर्षीय भूखली देवी, सुनीता देवी, 5 वर्षीय अंकित राय और दो माह का बच्चा शामिल हैं। गृहस्वामी बुधन राय सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

घटना देर रात लगभग 10 बजे की है। सिलेंडर ब्लास्ट करने से जहां पूरा मकान जमींदोज हो गया है, वहीं मृतकों के शवों के भी चिथड़े उड़ गये हैं।  ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के लोगों को लगा कि, कोई बड़ा बम धमाका हुआ है।

जानकारी मिलने के बाद तिसरी थाना की पुलिस के साथ तिसरी प्रखंड के कई पदाधिकारी  घटनास्थल पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गये।

जेसीबी के सहयोग से सभी शवों को मलवे से बाहर निकाला गया। घर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। तिसरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.