राजधानी रांची, झारखंड का सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित जिला, सिर्फ रांची में बिते 24 घंटों में मिले 231 कोरोना पॉजिटिव, और पूरे झारखंड में 791…
रिपोर्ट- बिनोद सोनी…
राँची: झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा अब काफी तेजी से बढ़ने लगा है। कुछ हफ्तों तक सिंगल शतक से उपर रहने के बाद, बिते मंगलवार को ये आंकडा डब्बल शतक को भी पार गया। बिते 24 घंटों में राजधानी रांची में कूल 231 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, वहीं पूरे झारखंड में कूल 791 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
जानकारी देते चलें कि बिते 26 जुलाई को कूल 587 कोरोना संक्रमित मिले थें, लेकिन 28 जुलाई को ये आंकड़ा भी टुट गया। नए संक्रमितों में सबसे अधिक राजधानी रांची से रिकॉर्ड 231 मरीज मिले हैं, इसके अलावे पलामू से 121, गिरिडीह से 82, पूर्वी सिंहभूम से 79, हजारीबाग से 65, सिमडेगा से 47, कोडरमा से 42, देवघर से 29, पाकुड़ से 17, चतरा और गढ़वा से 12 – 12, गुमला से 9, पश्चिमी सिंहभूम से 8, दुमका और लोहरदगा से 6 – 6, खूंटी और सरायकेला से 5 – 5, जामताड़ा से 4, बोकारो धनबाद और रामगढ़ से 3 – 3 और गोड्डा जिले से 2 संक्रमित मिले हैं। वहीं मंगलवार को हुए 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 94 हो गई है, जबकि 9668 संक्रमित मरीजों में कूल 3984 मरीज स्वस्थ हो कर अपने घरों को लौट चुके हैं।
झारखंड में कोरोना की स्थितिः
जिला पॉजिटिव मौत स्वास्थ्य
बोकारो 159 2 90
चतरा 281 0 144
देवघर 186 1 98
धनबाद 499 13 201
दुमका 64 0 34
पू० सिंहभूम 1595 24 523
गढ़वा 430 1 196
गिरिडीह 383 4 153
गोड्डा 111 2 19
गुमला 294 1 103
हजारीबाग 600 8 190
जामताड़ा 67 0 38
खूंटी 72 1 40
कोडरमा 518 5 253
लातेहार 232 0 107
लोहरदगा 234 1 120
पाकुड 220 0 79
पलामू 373 1 164
रामगढ़ 351 2 161
राँची 1911 20 497
साहेबगंज 176 2 59
सरायकेला 212 4 84
सिमडेगा 470 1 374
प० सिंहभूम 240 1 147
कुल 9668 94 3984
झारखंड में अब तक कुल 2,82,451 कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 2,73,759 सैंपल की जांच की जा चुकी है। कुल 2,64,091 नेगेटिव पाए गए हैं। वहीं राज्य भर में कुल 2,43,061 होम क्वारंटीन पर हैं और 5,884 लोग क्वारंटीन सेंटर में रखे गए हैं।