सार्वजनिक जगहों पर सभी त्योहार मनाने पर राज्य सरकार ने लगाई रोक, आदेश जारी…..

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी….

राँची: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर होली, नवरात्रि, रामनवमी, शब-ए-बारात और ईस्टर बनाने पर रोक लगा दी है। इसे लेकर शुक्रवार की रात मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने आदेश जारी कर दिया गया।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 22 मार्च 2021 को जारी दिशा निर्देशों का पालन सख्ती से कराने का उपायुक्तों को दिया आदेशः

आदेश में कहा गया है कि, विभिन्न समुदायों के पर्व-त्योहार के दौरान सार्वजनिक जगहों पर जमावड़ा लगाने व हर तरह के जुलूस पर रोक रहेगी। लोगों को अपने परिवार के साथ घरों में ही पर्व मनाने के लिए कहा गया है। वही 21 अगस्त 2020 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मधुपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी। जिला प्रशासन को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 22 मार्च 2021 को जारी निर्देशों का पालन सख्ती से करने कराने के लिए भी कहा गया है।

कोरोना की स्थिति पर सरकार की पैनी नजरः मुख्यमंत्री

वहीं राज्य के मुखिया, हेमंत सोरेन ने अपने आवास में मीडिया से बात करते हुए अपील की है कि, राज्य में कोरोना की स्थिति पर सरकार की पैनी नजर है। राज्य में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में लोग सार्वजनिक स्थलों पर पर्व त्योहार मनाने से बचें और होली में भी विशेष विशेष सावधानी बरतें। सीएम ने कहा कि, जरूरत पड़ी तो और सख्ती बढ़ाई जा सकती है।

तेजी से बढ़ रही है कोरोना के मामलेः

गौरतलब है कि राज्य में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। बीते 24 घंटों में राजधानी रांची में 179 कोरोना के पोजिटिव मामले मिले है और  पूरे झारखण्ड में 308 नए पॉजिटिव मामले,  इसके साथ ही झारखण्ड में कुल 1,21,973 पॉजिटिव केस, 1399 सक्रिय मामले, 1,19,779 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और  1,103 मौतें हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.