अवैध संबंध से मना करने पर, पति के खिलाफ पत्नि किस हद तक क्रूर हो सकती है, देखने को मिला अंगद महतो हत्याकांड में…
रिपोर्ट- बिनोद सोनी….
रांचीः कोई पत्नि अपने पती के खिलाफ इतना भी क्रूर हो सकता है, ये किसी ने सोंचा भी नही होगा। पत्नि भवानी कुमारी अपने प्रेमी से फोन पर ये कहते रही कि, उस पर तब तक चाकू से वार करते रहो, जब तक उसकी मौत ना हो जाए। प्रेमी मनोज मंडल अपनी प्रेमिका भवानी कुमारी के कहे अनुशार भवानी के पति पर लगातार चाकू से वार करता रहा। कूल 20 चाकू मनोज मंडल ने भवानी कुमारी के पति के शरीर पर मारे। यूं कहें कि उसे चाकू से गोद दिया, शरीर का कोई अंग ऐसा नही बचा जहां चाकू से वार नहीं किया गया था। इस घटना से पता चलता है कि एक चरित्रहीन स्त्री किस हद तक जा सकती है।
अंगद हत्याकांड की सच्चाई, ग्रामीण एसपी की जुबानीः
अंगद महतो हत्याकांड का खुलाशा करते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने पुरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी। नौशाद आलम ने बताया कि, ये मामला प्रेम प्रसंग का है। प्रेम प्रसंग में ही भवानी कुमारी ने अपने प्रेमी मनोज कुमार मंडल से अपने पति अंगद महतो की बेरहमी से हत्या करवा दी।
पति अंगद द्वारा तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी देने के बाद पत्नि भवानी ने रची थी हत्या की साजिशः
दरअसल मृतक अंगद महतो से शादी के बावजुद भवानी कुमारी अपने प्रेमी मनोज कुमार मंडल के घर में जाकर रहने लगी थी, जिस पर भवानी के पति अंगद ने उसे ऐसा करने से मना किया। लेकिन जब भवानी नही मानी, तब अंगद ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दे दी। जिसके बाद भवानी और उसके प्रेमी मनोज कुमार मंडल को कोर्ट का चक्कर लगातार लगाना पड़ रहा था। इसी बीच भवानी ने साजिश रचते हुए 26 मई 2022 की अहले सुबह 7:30 बजे भवानी कुमारी ने अपने प्रेमी मनोज मंडल को पति के घर भेजा और बेरहमी से उसकी हत्या करवा दी। भवानी की क्रुरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, उसने प्रेमी से फोन पर ये कहा कि, उसे तब तक चाकू से गोदते रहो, जब तक उसकी सांस ना रुक जाए। प्रेमिका से फरमान मिलने के बाद प्रेमी और भी अधीक हिंसक हो गया और अंगद के हर अंग को चाकू से गोद कर उसे मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने भवानी और उसके प्रेमी मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब दोनों सलाखों के अंदर ही रंगरलियां मनाएंगे, जहां सिर्फ जेल की सलाखें और उंची-उंची दीवारें होगी। दोनो को रोकने टोकने वाला कोई नही होगा।