विधानसभा घेराव करने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक किया लाठीचार्ज, सैकड़ों घायल…

0
3

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत झारखंड विधानसभा का घेराव करने जा रहे भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जम कर लाठी भांजी। इस घटना में कई नेता और कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

झारखंड विधानसभा के नए भवन में एक धर्म विशेष के लोगों के लिए नमाज रूम आवंटित करने के मुद्दे पर आज बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता अपने विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में विधानसभा घेराव करने पहुंची थी। विधानसभा परिसर से लगभग 1 किलोमीटर पूर्व  पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रखी थी। यहां भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं को रोका गया, जिसके बाद कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेटिंग को तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद उग्र कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का प्रयोग करते हुए पानी का फव्वारा छोड़ा किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं रुकें, जिसके प्रशासन ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीछे खदेड़ेने के लिए लाठीचार्ज किया। लाठी चार्ज में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हुएं।

पुलिस की बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज पर बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रांची सांसद संजय सेठ ने कड़ी निंदा की और कहा कि शांतिपूर्ण विधानसभा घेराव करने निकले कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए लाठीचार्ज करने का काम किया है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। हेमंत सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, दीपक प्रकाश और सांसद संजय सेठ लाठी चार्ज पर प्रतिक्रिया देते हुए…

Leave A Reply

Your email address will not be published.