पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के दूसरे ही दिन 7 आईस बॉक्स फेंका हुआ देखा गया….

0
6

रिपोर्ट- ताजा खबर झारखंड ब्यूरो…

रांचीः सोमवार की सुबह पलामू जिला के हैदरनगर प्रखंड स्थित झरी उप स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में 7 पोलियो आईस बॉक्स फेंका हुआ देखा गया, जिसकी वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसकी जानकारी जब स्वास्थ्य कर्मचारियों को हुई तो सभी 7 पोलियो आईस बॉक्स को उठा कर स्वास्थ्य उप केन्द्र में रख दिया गया।

पल्स पोलियो अभियान की मोनिटरिंग में बरती जा रही है लापरवाहीः

जानकारी देते चलें कि रविवार को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का पहला दिन था और सोमवार से घर-घर जाकर बच्चों को पोलियों का खुराक दिया जाना था। इसकी मोनिटरिंग के लिए चिकित्सकों की भी तैनाती की गई है। लेकिन सोमवार की सुबह जिस स्थिति में पोलियो आईस बॉक्स, झरी उप स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में फेंका हुआ पाया गया, उससे पता चलता है कि इस अभियान के मोनिटरिंग से जुड़े लोग अपना कार्य सही तरीके से नहीं कर रहे हैं।

सिविल सर्जन ने दिया जांच का आदेशः

सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वारयल होने के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमें में हडकंप मच गया है। इस मामले में जिले के सिविल सर्जन डा. जॉन एफ कनेडी ने हुसैनाबाद के चिकित्सा पदाधिकारी और बीपीएम को शोकॉज किया है साथ ही जांच के लिए मेदिनीनगर से एक टीम भी हुसैनाबाद भेजा गया है।

डीपीएम ने घटना के लिए एएनएम को ठहराया दोषीः  

पलामू के डीपीएम दीपक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि, आईस बॉक्स में पोलियो की दवा नहीं थी। बावजुद बॉक्स को खुले में छोड़ देना कहीं से उचित नही है। दीपक कुमार ने आगे बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम प्रभा देवी है। जानकारी मिली है कि, शायं में एएनएम झरी उप स्वास्थ्य केन्द्र को बंद कर चली गई थी। इस कारन पोलियो आईस बॉक्स को बाहर ही रख दिया गया था। लेकिन तस्वीरों से स्पष्ट पता चल रहा है कि सभी 7 आईस बॉक्स को खुले में बेतरतीब तरीके से फेंक दिया गया है, जो इस कार्य से जुडे स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही को दर्शा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.