महेन्द्र सिंह धौनी के अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर उनके नजदीकि और प्रशंसकों में निराशा…

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, महेंद्र सिंह धौनी के अचानक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा से राँची के क्रिकेट प्रेमियों के साथ साथ उनके नजदीकि अचंभित हैं। धौनी को क्रिकेट के गुर सिखाने वाले कोच माणिक बोस की मानें तो धोनी हमेशा से इसी तरह निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं। हलांकि उन्होंने ये भी कहा कि धौनी को अभी 4-5 साल और खेलना चाहिए था, धौनी ने भारतीय क्रिकेट को जिस मुकाम तक पहुंचाया है, वो केवल और केवल धौनी ही कर सकते थे, मैं उन्हें इस निर्णय और क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सैल्यूट करता हूँ।

धौनी ने ना सिर्फ हिंदुस्तान में बल्कि सम्पूर्ण विश्व मे राँची को एक पहचान देने का काम किया हैः जितेन्द्र सिंह

वहीं धौनी फैन्स क्लब के अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह ने कहा कि, जहां देश 74वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है, वैसे में महेंद्र सिंह धोनी की इस घोषणा ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। धौनी जैसा ना तो कोई है और ना कोई होगा। इस राँची के लाल ने ना सिर्फ हिंदुस्तान में बल्कि सम्पूर्ण विश्व मे राँची को एक पहचान देने का काम किया है। हमारे जैसे लोग अभी भी चाहते हैं कि धौनी अपने फैसले को वापस लें, क्योंकि धौनी में अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है।

कहीं से ये अंदेशा नही था कि धौनी संयास ले लेंगेः बचपन के मित्र

वहीं धौनी के बचपन के मित्र अजय राय का कहना है कि, अचानक से माही का सन्यास की घोषणा से हम सभी अवाक हैं। धौनी आईपीएल खेलने के लिए राँची से गये थें और कही से इसका अंदेशा नहीं था कि माही अब अंतराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलेंगे और सन्यास की घोषणा करेंगे। हम सभी हतप्रभ हैं कि अचानक से इस तरह का निर्णय उन्होंने क्यों लिया। 1992 – 93 में जब हम क्रिकेट खेलते थे तब वे हमारे जूनियर हुआ करते थें, उस समय जब इनका खेल देखते थें तब ही लग गया था कि ये कई रिकार्ड अपने नाम करेगा, और उन्होने ऐसा किया भी।

भारतीय क्रिकेट में धौनी का योगदान अद्भुत और सराहनीय हैः अजयनाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष, झा.क्रिकेट एसोसिएशन

इधर झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव और महेंद्र सिंह धोनी के नजदीकि अजय नाथ शाहदेव भी उनके इस फैसले से निराशा हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट में धौनी का जो योगदान रहा है वह अद्भुत और सराहनीय है। महेन्द्र सिंह धौनी उर्फ माही के इस योगदान के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देने के साथ उनके अच्छे जीवन की कामना करता हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.