पूरे प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कूल 105, 19 हुए संक्रमण मुक्त, तीन की हो चुकी है मौत…

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी..

राँची: झारखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दोनों रांची के हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी के ही रहने वाले हैं, ये दोनों पूर्व के एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही पूरे झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 105 हो गई है, जिसमे से कूल 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो कर अपने घरों में लौट चुके हैं।

पूरे झारखंड में 105 कोरोना पॉजिटिव और सिर्फ रांची जिले में 77 कोरोना पॉजिटिवः

अब तक झारखंड के 24 में से 10 जिलों में कोरोना वायरस पहुंच चुका है। 2 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों के बाद सिर्फ राजधानी रांची में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 77 हो चुकी है। वहीं पूरे झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28 अप्रैल की देर रात तक 105 तक पहुंच चुका है।

जिलावार आंकडे निम्नलिखित हैः-

रांची- 77 पॉजिटिव, 2 की मौत, 10 स्वस्थ हो चुके हैं।

बोकारो- 10 पॉजिटिव, 1 की मौत, 4 स्वस्थ हो चुके हैं।

हजारीबाग- 3 पॉजिटिव, 2 स्वस्थ हुएं।

धनबाद-2 पॉजिटिव, दोनों स्वस्थ हो चुके हैं।

गिरिडीह-2 पॉजिटिव।

सिमडेगा-2 पॉजिटिव, 1 स्वस्थ हो चुका है।

देवघर-2 पॉजिटिव।

गढ़वा-3 पॉजिटिव।

पलामू-3 पॉजिटिव।

 जामताड़ा-1 पॉजिटिव।

तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हो चुकी है मौतः

झारखंड में 31 मार्च के बाद से अबतक तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है और 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। अब अगर कोरोना टेस्ट की बात करें तो पूरे झारखंड से कूल 10,6,81 कोविड-19 सैंपल लिए गए, जिसमें 9,4,08 सैंपल की जांच की जा चुकी है, इनमें  कुल 9,3,03 नेगेटिव पाया गया है।

रांची के रिम्स, जमशेदपुर के  एमजीएम, धनबाद के पीएमसीएच, रांची के  यक्ष्मा आरोग्यशाला इटकी में कोविड-19 की जांच हो रही हैः  

झारखंड में कूल चार जगहों पर कोविड-19 की जांच हो रही है। रांची के रिम्स और इटकी स्थित यक्ष्मा आरोग्यशाला में जांच हो रही है, वहीं धनबाद के पीएमसीएच और जमशोदपुर के एमजीएम में कोविड-19 की जांच की जा रही है। वहीं राज्य भर में कुल 80,5,18 कोरोना संदिग्धों को  हॉम क्वारंटीम में रखा गया है वहीं 11,1,41 संदिग्धों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.