कोरोना से बचाव हेतू मास्क सही तरीके से पहनने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया…

0
5

रिपोर्ट- निखत् परवीन…

रांचीः दिनांक 18-09-2020 को रांची जिला प्रशासन, यूनिसेफ, World Vision और KSRA के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु रांची में मास्क सही प्रकार से पहनने के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम प्रारम्भ किया गयाI

उपायुक्त कार्यालय परिसर में उपायुक्त छवि रंजन ने मास्क सही प्रकार से पहनने के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि मास्क काफी लोग लगाने लगे हैं, लेकिन मास्क पहनने का सही तरीका बहुत लोगों को मालूम नहीं है, जबकि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क सही तरीके से पहनना काफी जरुरी है।

सही तरीके से मास्क पहनने के लिए जागरुकता अभियान पुरे रांची में 18 से 2 अक्टूबर तक चलाया जाना है। जागरुकता रथ रवाना करने के दौरान वार्ड पार्षद वीणा अग्रवाल, अरुण कुमार झा, गुन्द्रा उरांव, नाज़िया असलम, कुलभूषण डुंगडुंग, विजय लक्ष्मी सोनी, वेद प्रकाश सिंह और पार्षद कृष्णा महतो समेत कई वार्ड पार्षद और लोग उपस्थित रहें। सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में आज से ही लोगों को सही तरीके से मास्क पहनने की जानकारी देंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची जिले के 14 स्वयंसेवी संस्थाओं एवं उनके कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहाI कार्यक्रम का उद्देश्य जन जागरूकता अभियान चला कर लोगों को महामारी से बचने में सहायता करना है। इस जनजागरुकता कार्यक्रम में सभी वार्डों के वार्ड पार्षद और समाज के गणमान्य व्यक्तियों की अहम भागीदारी होगी I

Leave A Reply

Your email address will not be published.