24 घंटे में कोरोना संक्रमण से झारखंड में रिकॉर्ड 62 की मौत, 5041 नए संक्रमित, रांची में 22 की मौत.

0
6

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: झारखंड में कोरोना महामारी का हर दिन भयावह रुप देखने को मील रहा है। राज्य में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 62 लोगो की जान कोरोना संक्रमण से हो गई है। यह झारखंड में अब तक मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं राजधानी रांची की बात करें तो यहां 22 लोगों की मौत बिते 24 घंटों में हुई है जबकि, 1361 नये संक्रमित मीले हैं। राज्य में रिकॉर्ड 5041 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही झारखंड में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,77,356 पहुंच गई है, इनमें से 35,826 एक्टिव मामले है। वही कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,39,921 है, जबकि राज्य में अब तक 1609 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

बीते 24 घंटों में हुई मौतः

बिते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से हो चुकी मौत की बात करें तो, सिर्फ राजधानी रांची में सबसे अधिक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 11, धनबाद में 5, रामगढ़ और पश्चिमी सिंहभूम में 4, साहिबगंज और कोडरमा में 3 – 3, दुमका और गोड्डा में 2-2, चतरा, देवघर, गढ़वा, खूंटी लोहरदगा और पलामू में 1-1 की मौत हुई है।

बीते 24 घंटे घंटे में यहां-यहां मिले नये संक्रमितः

राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक राजधानी रांची में 1361 इसके अलावा बोकारो में 206, चतरा में 170, देवघर में 161, धनबाद में 252, दुमका में 85, पूर्वी सिंहभूम में 718, गढ़वा में 86, गिरिडीह में 69, गोड्डा में 78, गुमला में 105, हजारीबाग में 195, जामताड़ा में 67, खूंटी में 159, कोडरमा में 326, लातेहार में 88, लोहरदगा में 87, पाकुड़ में 15, पलामू में 132, रामगढ़ में 231, साहिबगंज में 94, सरायकेला में 58, सिमडेगा में 47 और पश्चिमी सिंहभूम में 251 नए संक्रमित मिले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.