25 हजार, 50 हजार और अब ईनाम की राशि किया गया 5 लाख, ओरमांझी मामले में अब भी पुलिस क्लूलेस…

0
6

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: 3 जनवरी को राजधानी रांची के ओरमांझी थाना अंतर्गत एक युवती का सिर कटा नग्न शव मिलने के मामले में 6 दिन बाद भी रांची पुलिस की हांथ खाली है, ये घटना रांची पुलिस के लिए एक अबूझ पहेली बनी हुई है। आलम ये है कि रांची पुलिस पहले इस मामले में लड़की और अपराधियों का सुराग देने के लिए इनाम की राशि 25 हजार घोषित की, बाद में इसे बढ़ा कर 50,000 कर दिया गया और अब घटना के 6 दिन बाद ईनाम की राशि बढ़ा 5 लाख रुपये कर चुकी है।

पिछले 6 दिनों के इन्वेस्टिगेशन का नतीजा यह है कि रांची पुलिस के लिए ना तो अब तक उस लड़की की पहचान कर पाना संभव हो पाया है और ना ही उस लड़की का सिर ही बरामद किया सका है। स्वयं रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा भी मानते हैं कि रांची पुलिस अब तक इस मामले में क्लूलेस है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.