मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर जावेद अख्तर अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर दी बधाई…

0
53

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,  हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड विकास की ओर है अग्रसर: जावेद अख्तर अंसारी

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 अगस्त को 48 वर्ष के हो गए है। उनके जन्मदिन पर कांके प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष, जावेद अख्तर अंसारी ने शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि, झारखंड यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिन प्रतिदिन विकास की ओर अग्रसर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष, हेमंत सोरेन की अगुवाई में पार्टी काफी मजबूत हुई है। इनके इस जन्मदिन पर हम सभी झामुमो कार्यकर्ता इनके दीर्घायु की कामना करते हैं। नौजवानों के दिलों की धड़कन मुख्यमंत्र, हेमंत सोरेन गरीब लाचार जरूरतमंदों की आवाज बनकर लगातार कार्य कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में झारखंड तरक्की की ओर अग्रसर है।

जावेद अख्तर अंसारी ने आगे कहा कि, झारखंड में पहली बार यहां के गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने का कार्य किया जा रहा है। सर्व जन पेंशन योजना चलाई जा रही है, जिसमें हर वर्ग के लोगों को पेंशन से लाभान्वित किया जा रहा है।

जन्मदिन के अवसर पर कांके प्रखंड अध्यक्ष, जावेद अख्तर अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन के अवसर पर पुष्प गुच्छ देकर उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा कांके प्रखण्ड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, जिला संगठन सचिव ज़ुल्फ़िकार खान, उपाध्यक्ष हनीफ अंसारी, अजीज अंसारी, बबलू राम, फारूक अंसारी, सबीबुल रहमान,  मो असलम, नसीम अंसारी, झाबूलाल महतो, रजनी चंद्र पाहन, बिनोद अल्ताफ राजा, सोनू मुंडा, अरुण तिर्की, उमेस महतो, रतन अनमोल सांचा, आफताब आलम, कृष्णा तिर्की,  ओरमांझी प्रखण्ड सचिव, नरेस यादव, अब्दुल कुद्दूस अंसारी, साजिद कौसर, आफताब बबलू,  बुढ़मू प्रखण्ड अध्यक्ष भूनेश्वर साहू, सुनीता देवी, आरती देवी, खलारी प्रखण्ड अध्यक्ष, अनिल पासवान, पप्पू कुमार और जीतलाल महतो समेत कई कार्यकार्ता मौजुद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.