युवा कांग्रेस का 63वां स्थापना दिवस कांग्रेस भवन में मनाया गया…

0
14

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

राँची: भारतीय युवा कांग्रेस का 63वां स्थापना दिवस बुधवार को कांग्रेस भवन में मनाया गया। इस दौरान झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज द्वारा युवा कांग्रेस का झंडोत्तोलन किया गया।

झंडोतोलन के बाद मौके पर युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने त्याग, न्याय, शान्ति, धर्म, विज्ञान, समृद्धि और सत्य के रास्ते पर चलने, देश की बहु संस्कृति, भाषा, धार्मिक एवं क्षेत्रीय विविधताओं के ढांचे के सदभावना एवं सर्व-धर्म-संभाव के सिद्धांत को बनाये रखने की शपथ ली।

युवा कांग्रेस देश के लिए नासूर बनी विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने, भारतवर्ष को विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनाने के लिए वचनबद्धता, पूर्ण रोजगार के स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने, समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर महिलाओं एवं शोषित वर्ग के विकास एवं उत्थान के लिए कार्यरत रहने, युवाओं से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा अपने महान नेताओं के सपनों को साकार करते हुए राष्ट्र निर्माण का कार्य करते रहने का भी शपथ लिया गया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जवल प्रकाश तिवारी, प्रदेश महासचिव सह रांची जिला प्रभारी फहद खान, रांची जिला सह प्रभारी संजीव सिंह, प्रदेश महासचिव सत्यम सिंह, रांची जिला अध्यक्ष जमील अख्तर, रांची जिला महासचिव मोहम्मद इनायातुल्लाह , रांची विधानसभा अध्यक्ष गौरव सिंह, कांके विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद खालिद सैफुल्लाह, हटिया विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद जिया, हिंदपीढ़ी प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रहमान, लोअर बाजार प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अनस, मोहम्मद कलीम, हिंदपीढ़ी उपाध्यक्ष मोहम्मद हसन, मोहम्मद मोहसीन, मोहम्मद हसनैन, फैजान, आरफिन, जैद समेत अन्य उपस्थित थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.