वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची रांची स्टेशन, 6 घंटे से भी कम समय में 410 कि.मी. की दूरी तय करेगी…

0
55

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

पटना से रांची के बीच बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्राईल रन संपन्न।
410 कि.मी. की दूरी 6 घंटे से भी कम समय में तय करेगी।
ट्रेन में मेट्रो ट्रेन की तरह सारी सुविधा।
ट्राईल रन में यात्रियों को शामिल नहीं किया गया था।

रांचीः पटना से रांची के बीच 12 जून को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्राईल रन किया गया। आज हुए ट्रायल के बाद जल्द ही पटना और रांची के बीच बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

12 जून की सुबह 6: 55  बजे पटना से चलकर बरकाकाना होते हुए दोपहर 1 बजे ट्रेन रांची पहुंची। रांची पहुंचते ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह एक ट्रेन सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जिसमें सारी सुविधा मेट्रो रेल की तरह है। चेन्नई से पटना होते हुए रांची पहुंचे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सुपरवाईजर ने बताया कि, यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इस ट्रेन में कई सुविधाएं प्रदान की गई है। यह ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। इस ट्रेन में मेट्रो रेल की तरह एलिवेटेड डोर, फुल्ली एसी, बैठने की सीट भी मेट्रो ट्रेन जैसी है। सीट काफी आरामदायक है। सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट और उपर इंडिकेटर दिया गया है। वहीं सामान रखने के लिए केरियर बना हुआ है। वंदे भारत ट्रेन बिहार और झारखंड के लोगों के लिए रेलवे की तरफ से एक बड़ी सौगात होगी, जो महज 6 घंटे में ही रांची से पटना का सफर तय करेगी।

जानकारी देते चलें कि नियमित संचालन से पूर्व इस ट्रेन का परिचालन  प्रायोगिक उद्देश्यों सुरक्षा जांच को लेकर किया गया है। आज के ट्राईल रन में सामान्य यात्रियों को यात्रा की अनुमति नहीं दी गई थी। ट्रेन का ट्राईल परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग और मेसरा से किया गया। ट्राईल को दौरान ट्रेन अपनी पुरी स्पीड में पटरी पर दौड़ी इसलिए पूर्व में ही रेलवे प्रशासन की ओर से ये सूचना दे दिया गया था कि परिचालन के दौरान मवेशी और आम लोगों को पटरी से काफी दूरी बना कर रखा जाए। यह ट्रेन 6 घंटे से भी कम समय में 410 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.