उमराव साधो कुजुर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा मैट्रिक और इंटर में बेहतर करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित…

0
17

ब्यूरो रिपोर्ट…

रांची(नामकुम प्रखंड) – 12 जुलाई 2023 को खिजरी विधानसभा के पूर्व विधायक, स्व. उमराव साधो कुजुर के 42वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर उमराव साधो कुजुर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में बेहतर करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के पूर्व नामकुम सदाबहार चौक स्थित स्व. उमराव साधो कुजुर की प्रतिमा का जनजातिय रीति रिवाज के साथ खिजरी के लोंदई पाहन ने पूजा अर्चना किया, इसके बाद उपस्थित अतिथियों और गणमान्य लोगों ने स्व. कुजुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर स्व. उमराव साधो कुजुर की धर्मपत्नी श्रीमती तुलसी कुजुर, पुत्री आरती कुजुर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, ट्रस्ट के संरक्षक लाल काली शरण नाथ शाहदेव, समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

स्व. उमराव साधो कुजुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते परिजन और गणमान्य लोग.

मौके पर ट्रस्ट के संरक्षक लाल काली शरण नाथ शाहदेव ने कहा कि, हमारे खिजरी के पूर्व विधायक हमेशा बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयासरत रहा करते थें। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना उनके सपनों को साकार करने की ओर बढ़ता प्रयास है। साधो कुजुर मेधा सम्मान समारोह में 107 छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि दीपक प्रकाश और स्व. उमराव साधो कुजुर की धर्मपत्नी तुलसी कुजुर.

स्व. उमराव साधो कुजुर का कार्य समाज के हर वर्ग के लिए अनुकरणीय हैः दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सह राज्यसभा सांसद

साधो कुजुर मेधा सम्मान समारोह का आयोजन रेवल पैलेस में किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में पास किए छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। साधो कुजुर मेधा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, दीपक प्रकाश ने उपस्थित मेधावी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, उन्होंने स्व. उमराव साधो कुजुर को देखा था और उनसे रूबरू होने का अवसर भी उन्हें मिला था। वे काफी मिलनसार और हमेशा जरुरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थें। उनकी मदद से ना जाने कितने ही परिवारों को खुशहाली मिली है।

मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि, जीवन में कोई भी काम असंभव नहीं है। अगर ईमानदार कोशिश किया जाए, तो हर काम मुमकिन है। इसलिए मेहनत करना है और अपने अभिभावकों के साथ-साथ परिवार, समाज और देश के लिए सकारात्मक योगदान देना है।

उन्होंने कहा कि बच्चे अपने मां बाप के काम को, उनकी अच्छाईयों को आगे बढ़ाते है। आरती कुजुर, उमराव साधो कुजुर जी के काम को आगे बढ़ा रही हैं, यह देख कर मुझे खुशी होती है। दीपक प्रकाश ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

अच्छा नंबर आये ये जरुरी नहीं, अच्छे नंबर के साथ एक अच्छा इंसान बनना जरुरी हैः अमर कुमार चौधरी

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, तकनीकि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अमर कुमार चौधरी ने मेधा सम्मान समारोह में उपस्थित बच्चों को बधाई देकर उनके बेहतर भविष्य के लिए मंगल कामना करते हुए कहा कि, परीक्षा में केवल अच्छे नंबर आये ये जरूरी नहीं, बल्कि अच्छे नंबर के साथ अच्छा इंसान बनना जरूरी है। वर्तमान शिक्षा पद्धति में हमारे बच्चे इसलिए भी ज्यादा नंबर नही ला पाते है, क्योकि उनकी मातृभाषा कुछ और होती है और पढ़ाई किसी और भाषा में होती है। इसलिए स्थानीय भाषा में पढ़ाई हो और हमें भी स्थानीय भाषा को सीखने और बोलने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि, शिक्षा के प्रति हमेशा जागरूक और पढ़ाई के महत्व पर जोर देने वाले खिजरी के कर्मठ व जुझारू पूर्व विधायक स्व. उमराव साधो कुजुर के जीवन से सिख लेने की जरूरत है।

मंच पर उपस्थित अतिथिगण.

सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता उमराव साधो कुजुर मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष, चंदन कुजुर, स्वागत भाषण ट्रस्ट की सचिव श्वेता केरकेट्टा और संचालन खिजरी के उप मुखिया सुजीत कुमार सिन्हा ने किया।

मेधा सम्मान समारोह में ट्रस्ट के संयोजक लाल काली शरण नाथ सहदेव, कमल दास गोस्वामी, सुखदेव गोप, रामानन्द पांडेय, मनोहर कुमार, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, आशीष ठाकुर, मंजुलता दुबे, बबिता वर्मा, सीमा सिंह, लक्ष्मी कुमारी, पुनीता राय, शकुंतला जयसवाल, रेणुका मुर्मू, जयश्री इंदवार, आर.पी. सिंह, बिरसा पाहन, माधुरी देवी, रेनू कुमारी, लतिका सोलंकी, शंकर मुंडा, अनिरुद्ध पांडेय, द्वायपन दास, बिमल सिन्हा, नरेश कुमार, संतु गोप, रमेश गुप्ता, दुर्गा जीतवाहन महतो, कौरियार, पुष्पा चौधरी, प्रज्ञा भारती, शिल्पी देवी, तेतरी कुजुर, शनिचरिया देवी, पुष्पा टोप्पो, आशा कच्छप, जमुना देवी, सुमरी देवी, अनिता कच्छप, बेला एक्का, पिंकी खोया, साधो उरांव, एतवा विश्वकर्मा, शनिचरवा लकड़ा सहित हजारों लोग उपस्थित थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.