धनबाद के गोंदूडीह में तीन महिला जमींदोज, बचाव कार्य जारी…

0
16

रिपोर्ट- अशोक कुमार, धनबाद…

  • धनबाद के गोंदूडीह में तीन महिला जमींदोज।
  • गोंदूडीह माइंस तक जाने वाले रास्ते में तेज आवाज के साथ बना बड़ा गोफ।
  • उपर से जा रहीं तीन महिलाएं जमींदोज।
  • बचाव कार्य जारी।
  • बीसीसीएल और जिला प्रशासन में हडकंप।

धनबाद : BCCL के कुसुंडा क्षेत्र के गोंदूडीह कोलियरी में संचालित ऑउट सोर्सिंग कंपनी में रविवार को एक बार फिर से भू-धंसान की बड़ी घटना हुई। इस घटना में तीन महिलाएं जमींदोज हो गयी। घटना के बाद BCCL के अधिकारियों से लेकर जिला प्रशासन तक में हड़कंप मच गया। सभी मौके पर पहुंच कर महिलाओं को रेस्क्यू कर उन्हे निकालने के लिए मौके पर लगे हुए हैं।

घटना के बाद घटना स्थल पर उपस्थित स्थानीय लोग.

रास्ते से जा रहे अन्य लोगों की नजर जमींदोज होते महिलाओं पर पड़ीः

बताते चले की गोंदूडीह कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी में रविवार को कांटा घर से गोंदूडीह माइंस तक जाने वाले रास्ते में तेज आवाज के साथ बड़ा गोफ बन गया। उसी वक्त रास्ते से तीन महिलाएं जा रही थीं जो जमींदोज हो गईं। उस रास्ते से गुजर रहे अन्य लोगों की नजर इस घटना पर पड़ी, उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गया।

सुरक्षा के मद्देनजर घटना स्थल पर उपस्थित पुलिसकर्मी.

तीनों महिलाएं छोटकी बौआ बस्ती की रहने वालीः

मामले की सूचना मिलने के बाद BCCL प्रबंधन, जिला प्रशासन और सीआईएसएफ मौके पर पहुंच बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। गोफ में गिरी महिलाओं को निकालने की कोशिश की जा रही है। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जमींनदोज हो चुकी महिलाएं छोटकी बौआ बस्ती की बताई जा रही हैं।

समाचार लिखे जाने तक बचाव कार्य जारीः

BCCL के कुसुंडा क्षेत्र के गोंदूडीह कांटा घर से गोंदूडीह माइंस तक जाने वाली मुख्य सड़क पर आउटसोर्सिंग कंपनी ट्रांसपोर्टिंग करती है। इस ट्रांसपोर्टिंग रोड का इस्तेमाल धोबीकुली के अलावा अन्य बस्ती के लोग भी आवागमण के लिए करते हैं। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.