धनबाद के गोंदूडीह में जमीन फटी, तीन महिलाएं जमींदोज, क्षेत्र में अफरातफरी, बचाव कार्य जारी ……….

0
9

रिपोर्ट :- अशोक कुमार….

धनबाद : BCCL के कुसुंडा क्षेत्र के गोंदूडीह कोलियरी में संचालित ऑउट सोर्सिंग कंपनी में रविवार को एक बार फिर से भू धंसान की बड़ी घटना हुई। इस घटना में तीन महिलाएं जमींदोज हो गयी। जिसके बाद BCCL अधिकारी से लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी लोग मौके पर पहुंच महिलाओं को रेस्क्यू कर उन्हे निकालने के लिए मौके पर लगे हुए है।

आप को बताते चले की गोंदूडीह कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी में आज कांटा घर से गोंदूडीह माइंस तक जाने वाली रास्ते में तेज आवाज के साथ बड़ा गोफ बन गया, उसी वक्त उसी रास्ते से जा रही तीन महिलाएं उसकी चपेट में आकर उसमे समा गई। उधर से जा रहे कुछ लोगों को जैसे ही जानकारी मिली हो हल्ला कर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जिसने सुना घटनास्थल की तरफ दौड़ा भागा। मामले की सूचना मिलने के बाद BCCL प्रबंधन, जिला प्रशासन और सीआईएसएफ मौके पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गए। गोफ में गिरी महिलाओं को निकालने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जमीन में दबी तीनों महिलाएं छोटकी बौआ बस्ती की बताई जा रही हैं।

बता दें कि BCCL के कुसुंडा क्षेत्र के गोंदूडीह कांटा घर से गोंदूडीह माइंस तक जाने वाली मुख्य सड़क पर आउटसोर्सिंग कंपनी ट्रांसपोर्टिंग करती है। इस ट्रांसपोर्टिंग रोड का इस्तेमाल धोबीकुली के अलावा अन्य बस्ती के लोग भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज रविवार को इसी सड़क पर गोफ बनने से तीन महिलाएं उसमें दब गयीं। बताया जा रहा है की सड़क पर तीनों महिलाएं किस काम से जा रही थी जितनी मुंह उतनी बात सामने आ रही है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.