पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ का धरना 9वें दिन भी जारी, 20 जुलाई को भिक्षाटन कार्यक्रम…

0
15

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

राँचीः 5 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ द्वारा चल रहे राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम राजभवन के समक्ष 9वें दिन भी जारी रहा।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया गया कि, अगर संघ के 5 सूत्री मांगों को राज्य सरकार पूरा नहीं करती है, तो दिनांक 20/7/23 को धरना स्थल राजभवन से फिराया लाल चौक तक भिक्षाटन कार्यक्रम किया जाएगा और उसके बाद भी अगर हम लोगों की मांग सरकार पूरा नहीं करती है, तो आगामी विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की मुख्य 5 मांगेः
(1) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ 10 सदस्य प्रतिनिधि मंडल की वार्ता सुनिश्चित की जाए।
(2) पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों का सरकार के किसी भी विभाग में समायोजन किया जाए।
(3) स्वयंसेवक को स्थायी किया जाए।
(4) स्वयंसेवकों का पद नाम बदलकर पंचायत सहायक किया जाए।
(5) स्वयंसेवकों के लिए मानदेय लागू किया जाए।

आंदोलन के 9वें दिन मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, गिरिडीह जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान, रामगढ़ जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर, रांची अध्यक्ष गौतम कुमार कुशवाहा, सूरज मोदी, बलदेव करमाली,  अजीत चौधरी,  जगरनाथ,  मनोज,  अजय,  विकाश, शाहनवाज चन्दन, प्रदीप, जानकी, देवांति रामनिवास एवं सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.