श्री श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति सुकुरहुटू के पंडाल का उदघाटन राज्य सभा सांसद प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने किया.
रिपोर्ट- वसीम अकरम…
कांके: श्री श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति सुकुरहुटू के पंडाल का उदघाटन सप्तमी तिथी को राज्य सभा सांसद प्रो आदित्य प्रसाद साहू ने किया। पंडित झुन झुन पाठक द्वारा विधिवत मंत्रो उच्चारण के पश्चात पूजा पंडाल और प्रतिमा का उद्घाटन किया गया।
पूजा कमेटी के अध्यक्ष, प्रभात भूषण ने बताया कि नवरात्र को लेकर हर ओर भक्ति का माहौल है यह पूजा पंडाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोग पूजा पंडाल की भव्यता को देखकर आनंदित हो रहे हैं।

बताते चले कि यहाँ 1950 में दुर्गा पूजा प्रारंभ किया गया था। उसके बाद से हर वर्ष यहाँ काफी धूमधाम से पूजा का आयोजन किया जाता है।
उद्घाटन के मौके पर पूर्व जिला परिषद् सदस्य अनिल टाईगर, कांके प्रखंड के उप-प्रमुख अंजय बैठा, जिप सदस्या सुषमा देवी, मुखिया राम लखन मुंडा, अनिता मुंडा, अमरनाथ चौधरी, नसीब लाल महतो, नागेंद्र महतो, बादल सिंह मुंडा, राम कुमार दीपक, सुनीता देवी, सचिव प्रमाननंद कुमार, हरिनाथ साहू, कमलेश कुमार, नागेश्वर महतो, बेनीराम महतो, रीना देवी, चंदन बैठा, रूपलाल महतो, सत्रुधन महतो, मनोज महतो, उमेश साहू, दीपक महतो, दीपनारायण महतो, आकाश कुमार, बनिता मेहता, मीना देवी,राजेन्द्र कुमार, पारस महतो, अनिता देवी, हरे कृष्णा महतो, अमित कुमार, अनिल कुमार, राजू साहू, बचन देवी,पुरुषोत्तम दास गोस्वामी, अखिलेश कुमार, तारा नायक के साथ सैकड़ो भक्तगण और पूजा कमिटी के सदस्य शामिल हुएं।