सरहुल के दिन पिठोरिया के हेठ बालू गांव की घटना व्यक्तिगत, सेन्ट्रल अंजुमन कमेटी आरोपियों को गिरफ्तार करने में करेगी पुलिस की मदद.
रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची(कांके प्रखंड)- एक अप्रेल को पिठोरिया थाना अंतर्गत हेठ बालू गांव में सरहुल शोभा यात्रा के दौरान विशेष समुदाय द्वारा लगाए गए झालर टूटने से उपद्रवियों द्वारा जुलुस मे शामिल लोगों से मारपीट की घटना हुई थी। इस मारपीट में शोभायात्रा में शामिल पाहन समेत कई लोग जख़्मी हुए थें। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से पिठोरिया थाना मे आवेदन देकर त्यौहार के दौरान उपद्रव करने वालों के गिरफ्तारी की मांग कि गई। इसी क्रम में तीन अप्रैल को केंद्रीय सरना समिति के तत्वाधान में सैंकड़ो की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह आठ बजे से एक बजे तक पिठोरिया चौक के समिप, रांची-पतरातु मार्ग को जाम रखा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा समझाये जाने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिये जाने के आश्वासन दिये जाने के बाद जाम हटाया गया। हलांकि पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।
मुस्लिम समुदाय के लोग आरोपियों को खोजने में पुलिस की करेंगे मदद: सेन्ट्रल अंजुमन कमेटी
इधर तीन अप्रैल को सेन्ट्रल अंजुमन कमेटी के बैनर तले मुस्लिम समुदाय के बुद्धिजिवियों द्वारा एक बैठक कर घटना की कड़ी निंदा करते हुए घटना के लिए जो भी दोषी है, उसकी गिरफ्तारी की मांग प्रशासन से की गई। केमेटी के लोगों ने कहा कि आदिवासी समुदाय के सरहुल पर्व की शोभायात्रा में जिस तरह उपद्रवियों ने घटना को अंजाम दिया वो काफी शर्मनाक है। उपद्रवियों का कोई जात नही होता। हर समुदाय में ऐसे लोग मिल जाते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर सामाजिक बहिष्कार करने की जरुरत है। मुस्लिम समुदाय के लोग आरोपियों को खोजने में पुलिस की मदद करेंगे।
जोल्हा-कोल्हा भाई-भाई थें और आगे भी रहेंगेः मोजिबुल अंसारी, पूर्व जिल सदस्य सह कांग्रेस नेता
मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेता मोजिबुल अंसारी, जमील अख्तर, सरफराज अंसारी और एनुल हक अंसारी ने एक सुर में कहा कि, जोल्हा-कोल्हा का नारा हमारे पुर्वजों ने दिया था। सदियों से हम सभी एक थें और एक रहेंगे। हेठ बालू गांव में व्यक्तिगत लड़ाई को कुछ असमाजिक तत्व सांप्रदायिक रंग दे कर सदियों से चली आ रही हमारी हमारी परंपरा और भाईचारे को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जो सफल नही होगा।
वीडियो रिपोर्ट-