जमीन विवाद में हुई थी भाजपा नेता, अनिल टाइगर की हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार…

0

रिपोर्ट- वसीम अकरम….

रांचीः राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत 26 जुलाई को कांके चौक में भाजपा नेता, अनील टाईगर की दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के सभी पांच आरोपियों को रांची पुलिस ने धर-दबोचा है। गुरुवार को रांची एसएसपी, चंदन सिन्हा ने इस हत्याकांड का खुलाशा प्रेस कांफ्रेंस में किया।

रांची के किशोरगंज निवासी जमीन कारोबारी देवव्रत नाथ शाहदेव ने करवाई अनील की हत्याः

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि बड़ा लाल स्ट्रीट स्थित किशोरगंज के रहने वाले देवव्रत नाथ शाहदेव ने कांके थाना क्षेत्र के गागी खटंगा गांव स्थित 10 एकड़ विवादित भूमि को लेकर भाजपा नेता, अनिल टाइगर की हत्या शूटरों के माध्यम से करवाई थी। इस घटना को अंजाम देने में सात लोगों की भूमिका पाई गई है, जिनमें देवव्रत नाथ शाहदेव, अभिषेक सिन्हा, रोहित वर्मा, अमन सिंह, जिशान अख्तर, मनीष, चौरसिया और अजय कुमार रजक शामिल है। इनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने फिलहाल में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अमन सिंह, मनीष चौरसिया, जिशान अख्तर और अजय कुमार शामिल है. इस घटना में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। एक आरोपी रोहित वर्मा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गुरुवार को एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

10 एकड़ विवादित जमीन पर कब्जे का विरोध कर रहे थें अनील टाईगरः

एसएसपी के अनुशार अनील टाईगर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जमीन पर कब्जा का विरोध कर रहे थें, जो विरोधियों को नागवार गुजरा। पुलिस की जांच में पता चला कि 10 एकड़ जमीन पर देवव्रत नाथ शाहदेव के द्वारा किये जा रहे कब्जे का विरोध अनिल टाइगर ग्रामीणों के सहयोग से कर रहे थें। इस मामले को लेकर अनील टाईगर और जमीन पर कब्जा करने वाले देवव्रत नाथ शाहदेव के बीच वार्ता हूई थीस लेकिन ये वार्ता विफल रही। 2023 के अगस्त माह में देवव्रत नाथ शाहदेव द्वारा उक्त भूमि पर चाहरदिवारी का निर्माण कार्य जबरन दखल कब्जा कर किया जा रहा था, जिस दौरान अनिल महतो ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से देवव्रत नाथ शाहदेव द्वारा किये जा रहे दखल कब्जा का विरोध किया था। इस विरोध करे बाद देवव्रत नाथ शाहदेव ने उक्त भूमि के केयर टेकर दिलीप कुमार मुंडा के माध्यम से कांके थाना में अनिल महतो सहित आठ नामजद और 40-50 अन्य के विरूद्ध मारपीट, तोड़फोड़ करने और रंगदारी की मांग करने के आरोप में कांके थाना में कांड संख्या-215/2023 दर्ज करवाया था। इस घटना के बाद भी कई बार देवव्रत नाथ शाहदेव ने अपने सहयोगियों के माध्यम से उस जमीन पर दखल-कब्जा करने एवं बिक्री करने का प्रयास किया, लेकिन अनिल महतो ने हर बार इसका विरोध किया। लगातार हो रहे विरोध के कारन देवव्रत नाथ शाहदेव उक्त भूमि पर कब्जा नहीं कर सकें।

देवव्रत नाथ शाहदेव से प्रति डिसमील 50 हजार रुपये की मांग थी, अनील महतो नेः

दिसंबर 2023 में हरमू रोड़ निवासी विनोद पासवान के घर पर देवव्रत नाथ शाहदेव और अनील महतो के बीच विवॉद को निपटाने के लिए एक वार्ता हुई। यहा वार्ता के दौरान अनिल महतो ने यह मांग रखी कि प्रति डिसमील 50 हजार की दर से 4.5 करोड़ रूपये आप मुझे दिजिए, तब स्थानीय जोतकार आपका विरोध नहीं करेंगे। इस, बात पर दोनों मे काफी नोक झोंक हुई। यहां गुस्से में देवव्रत नाथ शाहदेव ने अनिल महतो पर पिस्टल तान दिया था।

विवादित जमीन पर सांसद मद से रोड बनाने की थी तैयारीः

वार्ता विफल होने के पश्चात् देवव्रत नाथ शाहदेव द्वारा विवादित जमीन पर पालकोट हाउस रोड नामक एप्रोच रोड सासंद मद से बनाने का निर्णय लिया गया। सासंद रांची के माध्यम से उसके शिलान्यास के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसकी सूचना अनिल टाईगर को प्राप्त होने पर उनके द्वारा सासंद के समक्ष विवादित जमीन से संबंधित तथ्य रखा गया। साक्षियों के अनुसार जब सासंद शिलान्यास के लिए गागी गांव तक आए तो पुनः अनिल टाईगर के द्वारा इस शिलान्यास का विरोध किया, तब सांसद ने शिलान्यास कार्यक्रम रद्द करते हुए वापस लौट गयें।

कुछ दिन रेकी करने के बाद हत्या की घटना को दिया गया अंजामः

देवव्रत नाथ शाहदेव अनील महतो द्वारा किये जा रहे विरोध से काफी नाराज थें। उन्हें काफी आर्थिक नुकशान उठाना पड़ रहा था, जिसके बाद देवव्रत नाथ साहदेव ने अनिल महतो के हत्या की योजना बनायी। इस हत्या को अंजाम देने के लिए अभिषेक सिन्हा को सुपारी दी गई, जिसके बाद अभिषेक सिन्हा ने शूटरों को हायर कर अनील महतो की हत्या करवा दी। पुलिस ने ये भी बताया की घटना के कुछ दिन पूर्व से ही अनील महतो की रेकी शूटरों द्वारा की जा रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.