अल्पसंख्यक, एसटी-एसी और ओबीसी के अधिकारों पर हो रहे हमले के विरोध में 14 अप्रैल को मानव श्रृंखला…

0

रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची(कांके प्रखंड) : बाबा साहेब, डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर चौदह अप्रैल को रांची के अंबेडकर चौक से स्वामी विवेकानंद चौक, देवेंद्र मांझी चौक होते हुए, डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक तक संविधान की प्रति लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा।

दलित, आदिवासी, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमले के विरोध में मानव श्रृंखलाः सुरेश बैठा, विधायक

कार्यक्रम की सफलतापूर्ण तैयारी के लिए कांके विधायक, सुरेश बैठा के कांके स्थित आवास कार्यालय मे कांके, बुढ़मू और खलारी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता पहुंचे। आवास में हुवें बैठक के दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओ को निर्देश देते हुवे कहा कि, कांके विधानसभा से कम से कम 500 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो इसे लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। भाजपा अपने आंतरिक एजेंडों के अनुसार धीरे-धीरे भारत के संविधान पर हमला कर रही है। अपने इसी एजेंडे के तहत संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों में संशोधन कर जनता को मीले संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने का प्रयास कर रही है। भाजपा संविधान को समाप्त कर लोकतांत्रिक व्यवस्था की जगह राजशाही सत्ता स्थापित करने की मंशा रखे हुवे है। भाजपा के इस मंशा का विरोध कांग्रेस देशव्यापी स्तर पर कर रही है और आगे भी करते रहेगी। बाबा साहब द्वारा लिखित संविधान में बदलाव करने की भाजपा की मनोवृत्ति को कांग्रेस कतई पूरा नहीं होने देगी। दलित, आदिवासी, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमले के विरोध में राजधानी रांची में विरोध स्वरूप मानव शृंखला निर्माण का आयोजन किया जा रहा है।

ये सभी बैठक में रहें शामिलः

बैठक में मुख्य रूप से कांके प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, महिला जिला अध्यक्ष मेरी तिर्की, खलारी प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी, बिनोद साहू, अरविंद कुमार राम, मुस्ताक आलम, खालिद सैफुल्लाह, मोनू रजक, जावेद अख्तर, अफ़ज़ल अंसारी, रीता चौधरी, गौरी साहू, बबलू मुंडा, संजय मुंडा, जमाहिर अंसारी, शालीग्राम महतो, शमीम बढ़ेहार, मनीष महतो, अशोक महतो, यूनुस अंसारी, मोख्तार, शेख मजीद समेत सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.