कांके प्रखंड के उरुगुट्टू बाजार टांड में काला बिल्ला लगा कर किया गया विरोध – प्रदर्शऩ…

0

रिपोर्ट- वसीम अकरम
रांचीः इंकलाब आयेगा, इंकलाब आएगा, मस्जिद से मीनारों से, चौक से चौराहों से इंकलाब आएगा। ये नारा देश भर में गुंज रही है और तब तक गुंजते रहेगी, जब तक केन्द्र सरकार हाल में लागू किये गए वक्फ संशोधन कानून को वापस नहीं ले लेती है। शुक्रवार को कांके प्रखंड के उरुगुट्टू पंचायत अंतर्गत उरुगुट्टू बाजार टांड में जुम्मे की नमाज के बाद एक सभा का आयोजन कर विरोध – प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान भी हजारों की संख्या में उपस्थित रहें। सभा को कई वकक्ताओं नें संबोधित करते हुए काले कानून को वापस लेने की मांग केन्द्र सरकार से की।

हजारों की संख्या में काला बिल्ला लगा कर विरोध – प्रदर्शऩ करते मुस्लिम समुदाय.

मुस्लिम समुदाय के संवैधानिक अधिकारों का किया जा रहा है हननः हकीम अंसारी

पूर्व जीप सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता, हकीम अंसारी ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा हाल में ही लागू किये गए वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में आंदोलन चल रहा है। इसी कड़ी में कांके विधानसभा अंतर्गत कांके प्रखंड में भी लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वर्तमान में कांके प्रखंड के हर पंचायत में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है, लेकिन आने वाले समय में प्रखंड स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर भी विरोध किया जाएगा। हकीम अंसारी ने आगे कहा कि, देश के संविधान में सभी समुदाय को बराबरी का अधिकार दिया गया है, लेकिन वर्तमान केन्द्र सरकार सिर्फ मुस्लिमों को टारगेट कर उनका हक् अधिकार छिनने का कार्य कर रही है, जिसे मुस्लिम समुदाय बर्दास्त नहीं करेगा। देश के आजादी की लड़ाई हो या देश का विकास, इसमें मुस्लिम समुदाय की भी बराबर की भागेदारी रही है और वर्तमान में भी है। केन्द्र सरकार लगातार संवैधानिक मुल्य और अधिकारों का हनन कर रही है। जब तक ये सरकार काला कानून वापस नहीं लेती है, देश भर में विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। मुस्लिम समाज का साथ इस विरोध-प्रदर्शन में अन्य समाज के लोग भी दे रहे हैं।

सभा को संबोधित करते कांके के पूर्व जिप सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता, हकीम अंसारी.

काला कानून जब तक केन्द्र सरकार वापस नहीं लेती है, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगाः एनुल हक अंसारी

वहीं कांग्रेस पार्टी के वरीष्ठ नेता सह पूर्व जिप सदस्य, एनुल हक अंसारी ने कहा कि, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मोदी सरकार पिछले 11 सालों से मुस्लिम समुदाय के साथ अन्याय कर रही है। मुस्लिमों के हक् अधिकार पर लगातार हमला किया जा रहा है, जो अब बर्दास्त से बाहर है। ये काला कानून जब तक केन्द्र सरकार वापस नहीं लेती है, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। मोदी सरकार सिर्फ वोट की राजनीति के तहत इस तरह का कार्य कर रही है। मोदी सरकार देश में एकता-अखंडता बनी रहे, इस दिशा में कोई कार्य नहीं कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.