श्री पवनपुत्र रामनवमी समिति रामगढ़ बनी अस्त्र- शस्त्र चालन प्रतियोगिता की विजेता…..

0
11

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

राँची/कांके: श्री महावीर मंडल कांके द्वारा न्यू मार्केट कांके में आयोजित राज्यस्तरीय अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता की विजेता श्री पवनपुत्र रामनवमी समिति रामगढ़ बन गई है। उसको अंतर जिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं दूसरा स्थान श्री बजरंग समिति राजगढ़ रामगढ़ को मिला। रांची जिला मंडली वर्ग में धूम धड़ाका बजरंग दल मायापुर ओरमांझी प्रथम तथा बजरंग समिति फेटा रातु द्वितीय रहे। जबकि विशिष्ट खेल मंडली का प्रथम पुरस्कार अमरदीप समिति रामगढ़ और द्वितीय पुरस्कार हनुमान समिति कुंवर टोला को दिया गया। बोकारो महुआटांड़ के विवेक कुमार महतो को व्यक्तिगत वर्ग में विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी 56 मंडलियों को झंडा, तलवार, नकद पुरस्कार, शील्ड और कप देकर पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल महतो टाइगर, गिरिजा शंकर पाण्डेय, चुनिंदर महतो, विवेक सिंह, मनोज वर्मा, चंकी यादव, हरे कृष्ण महतो, बीपी सिंह, दशरथ साहू, शिव महतो, छोटू सहित अन्य ने पुरस्कार वितरण किया। इसके पूर्व समापन समारोह में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक, एएसपी मूमल राजपुरोहित, सीओ दिवाकर सी द्विवेदी, बीडीओ शिलवंत कुमार भट्ट आदि ने सभी कांके और राजधानीवासियों को श्री राम नवमी पर्व की शुभकामनाएं दी। सबो से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव को शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाने की अपील की।

प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार की रात 10 बजे भाजपा के कोषाध्यक्ष दीपक बंका, रमेश सिंह, मुख्य संरक्षक अतीश कुमार सिंह, अध्यक्ष अनिल टाइगर, गिरीजाशंकर पांडे, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, किरण देवी, राम लखन मुंडा, ठानो मुंडा, गगन कुमार आदि के द्वारा किया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.