झारखंड में राज्यसभा चुनाव, अपनी ढ़फली अपना राग…
रिपोर्ट- बिनोद सोनी…
19 जून को झारखंड में राज्यसभा चुनाव, 2 सीटों के लिए एक बार चुनावी बिसात बिछनी हुई शुरू….
राँची: राज्यसभा सदस्य प्रेमचंद गुप्ता और परिमल नाथवानी का कार्यकाल 9 अप्रैल तक था। अब नई तिथी की घोषणा के बाद 19 जून को झारखंड में राज्यसभा चुनाव होना तय हुआ है।
बताते चलें कि यहां 2 सीटों के लिए होने जा रहे राज्यसभा चुनाव में झामुमो के दिशोम गुरु शिबू सोरेन, भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और कांग्रेस के शहजादा अनवर चुनावी मैदान में है। माना जा रहा है कि शिबू सोरेन और दीपक प्रकाश की राह आसान होगी। दोनों दलों में पर्याप्त वोट हैं। लेकिन कांग्रेस ने भी उम्मीदवार देकर चुनावी सीन ही बदल डाली है। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए शहजादा अनवर को प्रत्याशी बनाया है। लेकिन कांग्रेस के लिए सीट निकालना आसान नहीं दिख रहा है। पूर्व से ही कांग्रेस का आंकड़क कम है और बेरमो से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह के निधन के बाद यूपीए खेमा में एक वोट का और नुकसान हो चुका है। फिलहाल राजेंद्र सिंह के निधन के बाद झारखंड विधानसभा के कूल 79 विधायक चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।
समय आने पर सत्ता पक्ष अपना पत्ता खोलेगीः झामुमो
फिलहाल झामुमो, कांग्रेस और भाजपा अपने-अपने उम्मीदवारों के जीत के प्रति आश्वसत है। झामुमो प्रवक्ता विनोद पांडे का कहना है कि महागठबंधन दोनों राज्य सभा की सीट जीत के लिए रणनीति बना रही है समय आने पर सत्ता पक्ष अपना पता खोलेगी।
महागठबंधन मजबुत है, दोनो ही सीट निकाल लेगीः राजेश ठाकुर, प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने कहा कि राजेंद्र सिंह के निधन के बाद एक वोट की कमी तो हुई है, लेकिन महागठबंधन अभी मजबूत है। हम लोग राज्यसभा की दोनों सीट जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं, जो भी निर्दलीय विधायक है वह अपनी अंतरात्मा की आवाज से वोट करेंगे, तो निश्चित ही महागठबंधन से दूसरे प्रत्याशी शहजादा अनवर की भी जीत सुनिश्चित है।
कांग्रेस और जेएमएम हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रही हैः प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा
वहीं प्रदेश भाजपा का कहना है कि 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की जीत सुनिश्चित है और अगर महागठबंधन दोनों सीट को लेकर दावा कर रही है, तो इसका मतलब साफ है कि कांग्रेस और जेएमएम हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रही है।